Search KhabarFast

Press ESC to close

क्या 67 की उम्र में शादी करने जा रहे शक्तिमान? रिश्तों को लेकर खुलकर रखी अपनी राय

क्या 67 की उम्र में शादी करने जा रहे शक्तिमान? रिश्तों को लेकर खुलकर रखी अपनी राय

Mukesh Khanna Interview: टीवी और फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता मुकेश खन्ना एक बार फिर अपने बेबाक बयानों को लेकर चर्चा में हैं। ‘शक्तिमान’ और ‘भीष्म पितामह’ जैसे किरदारों से पहचान बनाने वाले मुकेश खन्ना ने इस बार अपनी निजी जिंदगी, खासकर शादी को लेकर खुलकर बात की है। 67 साल की उम्र में भी अविवाहित रहने पर उन्होंने अपनी सोच और वजह साझा की। एक इंटरव्यू में मुकेश खन्ना ने बताया कि उन्होंने अब तक शादी क्यों नहीं की।

मर्दानगी को लेकर उठाया सवाल 

उन्होंने समाज में मर्दानगी को लेकर बनी धारणाओं पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सिर्फ प्रेम संबंध या अफेयर होने से कोई मर्द साबित नहीं होता। इस दौरान उन्होंने फिल्ममेकर रवि चोपड़ा की एक पुरानी बात का जिक्र किया, जिसमें कहा गया था कि मर्द वही होता है जिसके कई अफेयर हों। हालांकि, मुकेश खन्ना ने इस सोच से साफ असहमति जताई।

उनका कभी नहीं रहा अफेयर

उन्होंने कहा कि उनके आसपास के कई लोगों के अफेयर थे, लेकिन उनका कभी कोई अफेयर नहीं रहा। उनके मुताबिक, मर्दानगी साबित करने के लिए कई रिश्ते बनाना जरूरी नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि अक्सर उनके विचारों को गलत समझ लिया जाता है, खासकर जब बात महिलाओं की होती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह महिलाओं का सम्मान करते हैं और उनके खिलाफ नहीं हैं।

रिश्तों में वफादारी सबसे जरूरी-मुकेश खन्ना

शादी और रिश्तों पर अपनी राय रखते हुए मुकेश खन्ना ने कहा कि समाज में डबल स्टैंडर्ड है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब महिलाओं से ‘पतिव्रता’ होने की उम्मीद की जाती है, तो पुरुषों से ‘पत्नीव्रता’ होने की बात क्यों नहीं होती। उनके अनुसार, शादी दो लोगों का पवित्र बंधन है और इसमें वफादारी सबसे जरूरी होती है।

मुकेश खन्ना ने यह भी कहा कि भले ही उन्होंने शादी नहीं की, लेकिन वह शादी की संस्था में गहरा विश्वास रखते हैं। उनका मानना है कि शादी किस्मत से तय होती है और सही जीवनसाथी वही होता है जो भाग्य में लिखा होता है। उनके इस बयान के बाद एक बार फिर वह चर्चा में आ गए हैं और लोग उनकी सोच पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Also read: दिलजीत दोसांझ का भावुक बयान वायरल, बोले- मुझे मौत का कोई डर नहीं

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

ममता बनर्जी के इस्तीफे से इनकार पर फिल्मी हस्तियों ने जताई नाराजगी, राम गोपाल वर्मा और अशोक पंडित ने उठाए सवाल

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस्तीफा देने से इनकार करने के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा और अशोक पंडित ने इस मुद्दे पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए इसे ‘लोकतंत्र पर हमला’ बताया है

‘कृष्णावतारम’ का बॉक्स ऑफिस पर कमाल, छोटे बजट की फिल्म बनी दर्शकों की पसंद

भगवान श्रीकृष्ण की कहानी पर बनी फिल्म ‘कृष्णावतारम’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। बिना किसी बड़े स्टार और बड़े बैनर के बनी यह फिल्म लगातार दर्शकों का दिल जीत रही है।

पवन सिंह-ज्योति सिंह का तलाक विवाद गहराया, एलिमनी को लेकर सामने आई सच्चाई

भोजपुरी सिनेमा के मशहूर अभिनेता पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच चल रहा विवाद एक बार फिर चर्चा में आ गया है। दोनों के बीच तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है और अब ज्योति सिंह ने इस पर खुलकर बात की है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast