Search KhabarFast

Press ESC to close

पवन सिंह पर फिर बोलीं अक्षरा सिंह, कहा- पुरानी बातें भूल चुकी हूं

पवन सिंह पर फिर बोलीं अक्षरा सिंह, कहा- पुरानी बातें भूल चुकी हूं

Pawan Singh Ex-Girlfriend: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में एक समय पवन सिंह और अक्षरा सिंह के रिश्ते की खूब चर्चा होती थी। दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया और इसी दौरान उनके बीच नजदीकियां बढ़ीं। लेकिन बाद में पवन सिंह ने ज्योति सिंह से शादी कर ली, जिसके बाद दोनों का रिश्ता खत्म हो गया। उस वक्त यह दौर अक्षरा के लिए काफी मुश्किल भरा रहा था।

अक्षरा ने इसे लेकर क्या कहा? 

अब हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अक्षरा सिंह ने एक बार फिर इस मुद्दे पर अपनी बात रखी है। उन्होंने साफ कहा कि अब उन्हें इन पुरानी बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता। अक्षरा ने कहा कि उनके पास विवादों को पढ़ने या सोचने का समय नहीं है और वह सिर्फ अपने काम पर ध्यान देना चाहती हैं। उनके मुताबिक, ऐसी बातें सिर्फ नेगेटिविटी फैलाती हैं, इसलिए वह इन्हें नजरअंदाज करती हैं।

अच्छे सिंगर हैं पवन- अक्षरा

जब उनसे पूछा गया कि क्या वह अपने पुराने रिश्ते को याद करना चाहती हैं, तो उन्होंने कहा कि वह सब कुछ भूल चुकी हैं। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि वह अपने जीवन की नकारात्मक चीजों को याद नहीं रखना चाहतीं। इंटरव्यू में जब पवन सिंह की अच्छाइयों के बारे में पूछा गया, तो अक्षरा ने थोड़ी देर सोचकर जवाब दिया। उन्होंने कहा कि पवन सिंह एक अच्छे सिंगर हैं, लेकिन एक्टिंग के मामले में वह दिनेश लाल यादव निरहुआ को बेहतर मानती हैं।

अक्षरा ने किया  खुलासा

अक्षरा सिंह ने यह भी बताया कि दिल टूटने के बाद उनके जीवन में काफी बदलाव आए हैं। पहले वह काफी शांत रहती थीं और लोगों की सोच को लेकर परेशान रहती थीं, लेकिन अब वह निडर होकर अपनी जिंदगी जीती हैं। इस बातचीत में अक्षरा ने यह भी खुलासा किया कि वह इस समय एक नए रिश्ते में हैं। हालांकि उन्होंने अपने पार्टनर का नाम बताने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि वह अपने रिश्ते को फिलहाल निजी रखना चाहती हैं और सही समय आने पर ही इसके बारे में खुलासा करेंगी। अक्षरा ने कहा कि प्यार जीवन का अहम हिस्सा है और वह फिलहाल अपने वर्तमान पर ध्यान दे रही हैं।

Also read: क्या 67 की उम्र में शादी करने जा रहे शक्तिमान? रिश्तों को लेकर खुलकर रखी अपनी राय

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

ममता बनर्जी के इस्तीफे से इनकार पर फिल्मी हस्तियों ने जताई नाराजगी, राम गोपाल वर्मा और अशोक पंडित ने उठाए सवाल

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस्तीफा देने से इनकार करने के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा और अशोक पंडित ने इस मुद्दे पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए इसे ‘लोकतंत्र पर हमला’ बताया है

‘कृष्णावतारम’ का बॉक्स ऑफिस पर कमाल, छोटे बजट की फिल्म बनी दर्शकों की पसंद

भगवान श्रीकृष्ण की कहानी पर बनी फिल्म ‘कृष्णावतारम’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। बिना किसी बड़े स्टार और बड़े बैनर के बनी यह फिल्म लगातार दर्शकों का दिल जीत रही है।

पवन सिंह-ज्योति सिंह का तलाक विवाद गहराया, एलिमनी को लेकर सामने आई सच्चाई

भोजपुरी सिनेमा के मशहूर अभिनेता पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच चल रहा विवाद एक बार फिर चर्चा में आ गया है। दोनों के बीच तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है और अब ज्योति सिंह ने इस पर खुलकर बात की है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast