Search KhabarFast

Press ESC to close

Delhi News: आधी रात आग ने मचाया तांडव...विवेक विहार में 6 फ्लैट जलकर खाक, 9 लोगों की दर्दनाक मौत

Delhi News: आधी रात आग ने मचाया तांडव...विवेक विहार में 6 फ्लैट जलकर खाक, 9 लोगों की दर्दनाक मौत

Vivek Vihar Fire Incident: राजधानी दिल्ली के शाहदरा जिले के विवेक विहार इलाके से बड़ी खबर सामने आई है। यहां देर रात बहुमंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। जबकि कई अन्य गंभीर रुप से घायल भी हुए है। बकाया जा रहा है कि मृतकों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की कई टीमें मौके पर पहुंचीं और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि, घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

कहां-कैसे लगी आग?

बता दें, यह मामला दिल्ली के शाहदरा जिले के विवेक विहार के बी ब्लॉक में हुआ। जहां चार मंजिला इमारत में टॉप फ्लोर पर बीती देर रात करीब 3:00 बजे आसपास आग लग गई। शुरुआती जामकारी के अनुसार, 6 फ्लैटों में अचानक आग लग गई। जिसके बाद सुबह 3:47 बजे दमकल विभाग को आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची। 

Also read: Aaj Ka Mausam: 3 मई को मौसम लेगा करवट, दिल्ली-हरियाणा समेत कई राज्यों में तेज हवाएं और बारिश संभव

कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया गया। जिसके बाद सर्च ऑपरेशन के तहत बिल्डिंग में फंसें लोगों को बाहर निकाला गया। लेकिन इस हादसे में 9 लोगों को मौत हो गई, जिन्हें पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। जबकि कई अम्य लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने क्या कहा?

पुलिस और फायर विभाग की टीम ने मौके पर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट को आग का मुख्य कारण माना जा रहा है। हालांकि, यह जांत करने पर ही साफ होगा। फायर सर्विस के मुताबिक, आग पूरी तरह बुझा दी गई है, लेकिन सर्च ऑपरेशन जारी है ताकि कोई और फंसा व्यक्ति न रह जाए।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Aaj Ka Mausam: 3 मई को मौसम लेगा करवट, दिल्ली-हरियाणा समेत कई राज्यों में तेज हवाएं और बारिश संभव

देशभर में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने 3 मई से कई राज्यों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में तेज हवाएं चलने और बारिश होने की संभावना जताई गई है।

मई में नहीं पड़ेगी झुलसाने वाली गर्मी, IMD ने दी राहत की खबर

देशभर में इस साल मई का मौसम आमतौर पर सामान्य रहने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, इस बार मई में तेज गर्मी से कुछ हद तक राहत मिल सकती है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast