Causes Of AC Fire: दिल्ली के विवेक विहार इलाके में रविवार तड़के आग का ताडंव देखने को मिला। जहां चार मंजिला इमारत में आग के कारण 9 लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा कई लोग घायल हुए। शुरुआती जांच में AC ब्लास्ट को आग लगने का मु्ख्य कारण माना गया।
एसी ब्लास्ट के बाद आग इतनी तेजी से फैली की दूसरी, तीसरी और चौथी मंजिल को भी अपने चपेट में लिया। इस घटना के बाद घरों में लगे एसी की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। आपको बता रहे हैं वो कारण जिसके चलते AC में आग लगती है या ब्लास्ट होता है।
एसी में आग लगने कारण
विशेषज्ञ का कहना है कि एसी में आग लगने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। सबसे आम वजह शॉर्ट सर्किट, ओवरलोडिंग और खराब वायरिंग होती है। लंबे समय तक लगातार एसी चलाने से इसके कंप्रेसर पर दबाव बढ़ जाता है, जिसके कारण स्पार्क या विस्फोट का खतरा बना रहता है। समय पर सर्विसिंग ने कराने, घटिया वायरिंग या लोकल पार्ट्स इस्तेमाल करने से कारण भी जोखिम कई गुणा बढ़ जाता है। कई मामलों में वोल्टेज फ्लक्चुएशन होने के कारण भी एसी में आग लग सकती है।
Also read: दिल्ली-हरियाणा में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, राजस्थान में लू का कहर, दक्षिण भारत में प्री-मानसून!
एसी लगाने के बाद बरतें सावधानी
एसी को सुरक्षित तरीके से चलाने के लिए नियमित सर्विसिंग बेहद जरूरी है। हमेशा अच्छी क्वालिटी वाले वायर और अधिकृत टेक्नीशियन से घर में एसी लगाएं। एसी के लिए अलग पावर लाइन और सही क्षमता वाला एमसीबी लगाना जरूरी है। लंबे समय तक लगातार एसी चलाने से बचें और किसी भी असामान्य आवाज, गंध या स्पार्क पर अलर्ट हो जाए। समय रहते छोटी समस्या पर ध्यान देने से बड़े हादसे को टाला जा सकता है। गर्मियों में एसी का इस्तेमाल करते समय सतर्क रहना जरूरी है, ताकी किसी भी दुर्घटना को टाला जा सके।