Search KhabarFast

Press ESC to close

विदेश जाकर पढ़ाई करना चाहता था बेटा, पिता नहीं थे तैयार; बात नहीं बनी तो खुद को गोली से उड़ाई

विदेश जाकर पढ़ाई करना चाहता था बेटा, पिता नहीं थे तैयार; बात नहीं बनी तो खुद को गोली से उड़ाई

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के आगरा से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। जहां एक डॉक्टर के बेटे ने खुद को गोली मार ली। गोली कनपटी में लगने के बाद छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के वक्त डॉक्टर का बेटा कमरे में अकेला था।

हालांकि, गोली की आवाज सुनकर लोग वहां पहुंचे तो वह लहूलुहान हालत में था। बेटे को खून से लथपथ देख परिवार के होश उड़े। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। 

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस की शुरुआती जांत में पता चला है कि अनुज को ऑनलाइन गेम का शौक था। वह विदेश जाकर पढ़ाई करना चाहता था लेकिन, परिवार इसके लिए तैयार नहीं था। बताया जा रहा है कि इसी कारण से उसने जान दे दी। हालांकि, पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह दिल दहला देने वाली घटना खेरागढ़ थाना क्षेत्र के सतोली गांव की है।    

Also read: एक तरफ खुशी तो दूसरी तरफ गम! बड़ा बेटा बना सिपाही, उधर छोटा बेटा सीमा पर हुआ शहीद

गेम खेलने का शौक 

बताया जा रहा है कि संजय सिकरवार का बेटा अनुज बीएसली एग्रीकल्चर फाइनल ईयर का छात्र था। शुरुआती जांच में पता चला है कि वह ऑनलाइन गेम के शौक और पढ़ाई-नौकरी करने के लिए विदेशी जाना चाहता था। कहा जा रहा है कि परिवार उसे विदेश नहीं भेजना चाह रहा था। पशु चिकित्सक संजय सिकरवार के दो बेटे है। बड़ा आर्मी में है और छोटा अनुज बीएससी एग्रीकल्चर फाइनल ईयर का छात्र था। अब पुलिस मामले की जांच में जुटी है और घटना के असली कारण की जांच हो रही है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

नीतीश कुमार के नक्शेकदम पर निकल पड़े निशांत कुमार, आज से 'सद्भाव यात्रा का आगाज़'; जोड़ेंगे पूरा बिहार

बिहार के चंपारण से निशांत कुमार ने अपनी ‘सद्भाव यात्रा’ की शुरुआत कर दी है। इस यात्रा के जरिए वे पूरे राज्य का दौरा करेंगे और लोगों से सीधे जुड़ने का प्रयास करेंगे।

UP Crime: बांदा में दंपति के शव फंदे पर मिले, घरेलू विवाद के बाद उठाया खौफनाक कदम

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। तिंदवारी थाना क्षेत्र के अमलिकौर गांव में शनिवार को एक पति-पत्नी के शव घर के अंदर फंदे से लटके मिले।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast