Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana Weather Update: हरियाणा में दिखेगा मानसून का असर, पंचकूला-अंबाला समेत कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

Haryana Weather Update: हरियाणा में दिखेगा मानसून का असर, पंचकूला-अंबाला समेत कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

Haryana Weather: देशभर में मानसून दस्कत दे चुका है। कहीं इलाकें जलमग्न हो चुके हैं। जबकि कुछ इलाकों में बाढ़ जैसे हालत बने हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली,उत्तर प्रदेश, बिहार समेत कई राज्यों में बादल बरस सकते हैं। तो वहीं, IMD ने हरियाणा में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। IMD की मानें तो पूरे हरियाणा राज्य में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। आज सुबह पानीपत, यमुनानगर, अंबाला में बारिश दर्ज की गई।

इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने आज पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नूंह, पलवल जैसे जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, पानीपत, झज्जर, रोहतक, हिसार, फतेहाबाद, जींद और भिवानी में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान तेज आंधी-हवा भी चलेगी। मौसम विभाग ने बताया कि अगले 3 दिनों तक पूरे राज्य में अच्छी बारिश की उम्मीद जताई है।

मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा में भारी बारिश का दौर जारी है। जिसके चलते कुरुक्षेत्र के लाडवा के PM श्री सीनियर सेंकेंडरी स्कूल में पानी भर गया। जिस वजह से बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूल ने आज छुट्ठी का ऐलान कर दिया।

Also read: Haryana News: फतेहाबाद में दिल दहला देने वाली वारदात, फास्ट फूड खाने गए नाबालिग ने दोस्त की छाती में नुकीली वस्तु मारकर की हत्या

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: रेवाड़ी को स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगात, 30 नई एंबुलेंस रवाना, 1100 डॉक्टरों की भर्ती जल्द

Haryana News: हरियाणा में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ और बेहतर बनाने के लिए स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने आज रेवाड़ी से 30 आधुनिक एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान विधायक लक्ष्मण सिंह यादव और विधायक डॉ कृष्ण कुमार सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे।

Haryana News: हरियाणा में भ्रष्टाचार पर बड़ा वार, रोहतक के पटवारी को ACB ने 1 लाख की रिश्वत लेते दबोचा

Haryana News: हरियाणा के रोहतक में एंटी करप्शन ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लाखन माजरा उप तहसील में तैनात पटवारी सुरेश को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी किसान से लोन की फाइल आगे बढ़ाने के नाम पर रिश्वत मांग रहा था।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast