Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: रेवाड़ी को स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगात, 30 नई एंबुलेंस रवाना, 1100 डॉक्टरों की भर्ती जल्द

Haryana News: रेवाड़ी को स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगात, 30 नई एंबुलेंस रवाना, 1100 डॉक्टरों की भर्ती जल्द

Haryana News: हरियाणा में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ और बेहतर बनाने के लिए स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने आज रेवाड़ी से 30 आधुनिक एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान विधायक लक्ष्मण सिंह यादव और विधायक डॉ कृष्ण कुमार सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे।

इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत में स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने इसे प्रदेश की सबसे बड़ी जरूरत बताई और कहा कि प्रदेश में एंबुलेंस की काफी कमी थी, जिसे देखते हुए पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 40 एंबुलेंस की सौगात दी थी और आज 30 एंबुलेंस चलाई गई है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केंद्रों को अपग्रेड करने का काम लगातार किया जा रहा है। वहीं प्रदेश में 1100 डॉक्टरों को लगाया गया है।

आरती सिंह राव ने प्रदेश के स्वास्थ्य अधिकारियों से ईमानदारी से काम करने के निर्देश दिए और कहा कि रेवाड़ी के नागरिक अस्पताल के निर्माण को लेकर ड्राइंग बना रही है। जल्द ही इसे पास कर टेंडर लगाया जाएगा। पिछले दिनों कृषि महाविद्यालय बावल में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम को लेकर चल रहे प्रोटोकॉल विवाद के सवाल पर आरती सिंह राव ने इतना ही कहा कि प्रोटोकॉल प्रोटोकॉल होता है और प्रोटोकॉल के अपने मायने होते हैं।

आरती राव ने जनता से की अपील

मानसून के सीजन में डेंगू आदि बीमारियों को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से तैयार है। गंदे पानी की निकासी को लेकर जिला उपायुक्त को निर्देश दिए गए हैं, ताकि जिला में कहीं भी जलभराव न हो। वहीं 17 जुलाई को जींद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर उन्होंने कहा कि इस दिन प्रधानमंत्री एशिया में पहली बार चलने वाली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर प्रदेश को नई सौगात देने जा रहे हैं। वहीं उन्होंने क्षेत्रवासियों से अगले दो दिनों में SIR के फॉर्म भरकर प्रक्रिया पूरी करने की अपील की।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: HCS भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, अभिषेक सरोहा ने किया टॉप

HCS Recruitment Result: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने हरियाणा सिविल सेवा (कार्यकारी शाखा) और अन्य अलाइड सर्विसेज मुख्य परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस परीक्षा में अभिषेक सरोहा ने टॉप किया किया। उन्हें कुल 675 अंकों में से 394.50 अंक मिले है। जबकि लिखित मुख्य परीक्षा में 351.5 और इंटरव्यू में 43.00 अंक मिले हैं। बता दें, इन पदों के लिए 03.10.2026 से 08.10.2026 तक इंटरव्यू आयोजित किए थे।

ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं के लिए स्वरोजगार, बिहार में 8053 पंचायतों में खुलेंगे जीविका-सुधा बिक्री केंद्र

बिहार ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने तथा गुणवत्तापूर्ण डेयरी उत्पादों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए सात निश्चय योजना-3 के तहत बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (COMFED) एवं जीविका के संयुक्त तत्वावधान में राज्य के 8053 पंचायतों में ‘जीविका-सुधा बिक्री केंद्र’ स्थापित किए जा रहे हैं तथा अबतक राज्य के सभी जिले में कुल 44 जीविका-सुधा बिक्री केंद्र का उद्घाटन किया गया है।

टीबी मुक्त बिहार अभियान में बढ़ी युवाओं की भागीदारी, दिल्ली में JOSH टीमों का शुभारंभ

भारत में टीबी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सामुदायिक भागीदारी को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा रक्षा मंत्रालय के सहयोग से गुरुवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में खुशी अवतार ऐप और JOSH (Joint Squad for Health) टीमों का शुभारंभ केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिहार से स्वास्थ्य विभाग के सचिव कुमार रवि शामिल हुए।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast