Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: फतेहाबाद में दिल दहला देने वाली वारदात, फास्ट फूड खाने गए नाबालिग ने दोस्त की छाती में नुकीली वस्तु मारकर की हत्या

Haryana News: फतेहाबाद में दिल दहला देने वाली वारदात, फास्ट फूड खाने गए नाबालिग ने दोस्त की छाती में नुकीली वस्तु मारकर की हत्या

Haryana News: हरियाणा के फतेहाबाद जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिले के रतिया उपमंडल के बादलगढ़ गांव में दो नाबालिग दोस्तों के बीच हुई मामूली कहासुनी खूनी वारदात में बदल गई। आरोप है कि एक नाबालिग ने अपने ही दोस्त की छाती में नुकीली वस्तु से हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार, दोनों नाबालिग गांव की एक दुकान पर फास्ट फूड खाने गए थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी इतनी बढ़ गई कि आरोपी ने नुकीली वस्तु से मृतक की छाती पर वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल किशोर को बचाया नहीं जा सका और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Also read: हरियाणा में योजनाओं की बारिश! CM सैनी ने एक क्लिक में ट्रांसफर किए 1582 करोड़ रुपये, 10 लाख बहनों को मिला लाभ

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल भेज दिया है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

उत्तराखंड कैबिनेट के 17 बड़े फैसले, हाइब्रिड गाड़ियों से छूट वापस; ऋषिकेश में बनेगा कैंसर इंस्टीट्यूट

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। सरकार ने बैठक में कुल 17 प्रस्तावों को मंजूरी दी। इनमें हाइब्रिड गाड़ियों को लेकर बड़ा फैसला, ऋषिकेश में कैंसर इंस्टीट्यूट बनाने की योजना और अग्निवीरों के लिए अलग सेल बनाने का निर्णय शामिल है।

हरियाणा विधानसभा सत्र के पहले दिन हंगामा... काले कपड़े पहनकर पहुंचे कांग्रेस विधायक; हुड्डा-पुलिस के बीच घमासान

हरियाणा विधानसभा के सत्र की शुरुआत गुरुवार को जोरदार हंगामे के साथ हुई। कांग्रेस के सभी विधायक काले कपड़े पहनकर विधानसभा पहुंचे। इस दौरान विधानसभा के बाहर कांग्रेस नेताओं और सुरक्षाकर्मियों के बीच कथित धक्कामुक्की को लेकर विवाद हो गया।

Uttarakhand News: सरहदों के रक्षकों और समाज के सिपाहियों के बीच ऐतिहासिक करार, ललित जोशी की अभिनव पहल को सलाम

Uttarakhand News: उत्तराखंड की माटी ने हमेशा ऐसे शूरवीरों और कर्मवीरों को जन्म दिया है, जो निस्वार्थ भाव से समाज और देश की सेवा करते हैं। इसी कड़ी में दो दिन पहले लैंसडाउन स्थित प्रतिष्ठित गढ़वाल रेजीमेंटल सेंटर के सभागार में एक ऐसा ऐतिहासिक समझौता हुआ है, जो हर उत्तराखंडवासी का सीना गर्व से चौड़ा कर देगा। सेंटर कमांडेंट ब्रिगेडियर विनोद नेगी जी और सीआईएमएस (CIMS) के चेयरमैन, समाज के सच्चे सिपाही श्री ललित जोशी जी के बीच एक बेहद अहम एमओयू (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast