Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana Weather: हरियाणा के जींद, सोनीपत समेत 15 जिलों में अगले 3 घंटे में होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Haryana Weather: हरियाणा के जींद, सोनीपत समेत 15 जिलों में अगले 3 घंटे में होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Haryana Rain Forecast: दिल्ली-NCR का मौसम पूरी तरह बदल चुका है। बीते दो दिन से मौसम में उलटफेर देखने को मिला। तो वहीं, आज सुबह से ही बूंदाबांदी से लेकर हल्की बारिश का दौर जारी है। इसी के साथ हरियाणा में भी वेदर कूल-कूल बना हुआ है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने जींद, सोनीपत समेत 15 जिलों में अगले 3 घंटों के अंदर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाओं का जारी किया है।

आज मंगलवार सुबह कैथल, फतेहाबाद, सोनीपत, हिसार, महेंद्रगढ़, हांसी और रोहतक में तेज हवाओं के साथ बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत मिली है। ये सिलसिला अगले तीन दिनों तक जारी रह सकता है, जहां राज्य के अलग-अलग हिस्सों में आंधी-बारिश की संभावना है।

Also read: Haryana Job : हरियाणा में इन पदों पर निकली नौकरी, इस दिन तक करें आवेदन

इन इलाकों में आंधी-बारिश का अलर्ट

IMD चंडीगढ़ के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव और ऊपरी हवा के चक्रवाती परिसंचरण के कारण राज्य के कई हिस्सों में अचानक मौसम करवट ले सकता है। इसका असर नूह, पलवल, फरीदाबाद, गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, भिवानी, हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, जींद, सोनीपत जिलों में देखने को मिलेगा। इस दौरान तेज हवाओं और गरज चमक के साथ  हल्की बारिश की संभावना है।

इसी के साथ IMD ने प्रदेश के सभी 23 जिलों में आंधी और बारिश का 'येलो अलर्ट' जारी किया है। राज्य में मौसमी बदलाव की वजह से तापमान में गिरावट भी आई है। रात में न्यूनतम तापमान सामान्य के मुकाबले 1.5 डिग्री से लेकर 3.1 डिग्री सेल्सियस तक नीचे लुढ़क गया है। सिरसा जिले में सबसे ज्यादा 19 MM बारिश रिकॉर्ड की गई है।

आंधी-तूफान ने मचाई भारी तबाही

भले ही लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिल गई है, लेकिन पिछले 24 घंटों के दौरान आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई है। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को भिवानी में करीब 100 मीटर ऊंचा धूल का एक विशाल बवंडर उठता हुआ देखा गया। इसके अलावा हांसी में आंधी के कारण एक मोबाइल टावर भी मिट्टी में मिल गया।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: पंजाब से अगवा ट्रक ड्राइवर को अंबाला में छुड़ाया, निजी बस स्टाफ की सूझबूझ से बची जान

Haryana News: हरियाणा के अंबाला के नग्गल पुलिस टीम और डायल 112 की टीम ने पंजाब से अपहरण किए गए ट्रक ड्राइवर को राम दलाल कंपनी की निजी बस के स्टाफ ने छुड़वाया है। मामला दरअसल मामूली गाड़ी टच होने का है। आपको बतादें की पंजाब के रोपड़ इलाके में अमृतसर आ रहे एक ट्रैक्टर के पीछे राम दलाल टूरिस्ट कंपनी की बस टकरा जाती है इस दौरान बस का साइड शीशा टूट जाता है जिसको लेकर ट्रक ड्राइवर ने कहा कि उसकी गलती नहीं है।

हरियाणा के रेवाड़ी के दो होटलों में पुलिस की रेड से हड़कंप, हिरासत में 7 युवतियां और 4 युवक

Haryana News: हरियाणा के रेवाड़ी में अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के अलग-अलग दो होटलों में छापेमारी की। पुलिस ने दोनों स्थानों से 7 युवतियों और 4 युवकों को संदिग्ध परिस्थितियों में हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।

Uttarakhand News: नंदा-सुनंदा की भक्ति से सराबोर नैनीताल, CM धामी ने धार्मिक पर्यटन को लेकर कही बड़ी बात

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि नैनीताल का नंदा देवी महोत्सव केवल एक मेला नहीं, बल्कि हमारी आस्था, संस्कृति और पीढ़ियों से चली आ रही परंपराओं का उत्सव है। माँ नंदा-सुनंदा के स्वागत की परंपरा, लोकगीत, झोड़ा-चांचरी, ढोल-दमाऊं सहित लोक संस्कृति की विविध परंपराएं इस महोत्सव के माध्यम से जीवंत होती हैं। जिस समाज को अपनी जड़ों और संस्कृति पर गर्व होता है, वही समाज आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ता है। उन्होंने कहा कि नैनीताल अपनी खूबसूरत झील, पहाड़ों और हरी-भरी वादियों के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध है, लेकिन यह केवल पर्यटन नगरी ही नहीं, बल्कि आस्था और अध्यात्म की भी भूमि है। यहां माँ नैना देवी का पावन धाम, हनुमानगढ़ी तथा कैंची धाम जैसे प्रमुख धार्मिक स्थल हैं। मुक्तेश्वर में देवाधिदेव महादेव का आशीर्वाद प्राप्त होता है। प्रकृति और अध्यात्म का यह संगम नैनीताल को विशिष्ट पहचान प्रदान करता है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast