Search KhabarFast

Press ESC to close

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का दिल्ली-जींद पर ट्रायल पूरा, 120 kmph की रफ्तार से लगाई दौड़; PM मोदी जल्द करेंगे लॉन्च

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का दिल्ली-जींद पर ट्रायल पूरा, 120 kmph की रफ्तार से लगाई दौड़; PM मोदी जल्द करेंगे लॉन्च

Haryana News: देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ईंधन वाली ट्रेन का हाई-स्पीड ट्रायल सफलता पूर्वक पूरा हुआ। ये ट्रायल जींद-सोनीपत रूट पर 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पूरा किया गया। जिसमें ट्रेन की वायरिंग, बैलेंसिंग, सिग्नल, ब्रेकिंग सिस्टम और कई सुरक्षा पैरामीटर्स की जांच की गई।

ट्रेन की खासियत

बता दें, 10 कोच वाली इस ट्रेन में 1200 किलोवाट का हाइड्रोजन फ्यूल सेल प्रोपल्शन सिस्टम लगा हुआ है। यह डीजल ट्रेनों की तुलना में अच्छा और स्वच्छ विकल्प है। इस ट्रेन में हाइड्रोजन लीक डिटेक्टर जैसे सिस्टम लगे हुए हैं। इसकी गति 75 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी। यह ट्रेन जींद-सोनीपत रूट पर पायलट प्रोजेक्ट के रूप में चलेगी। मालूम हो कि यह प्रोजेक्ट भारतीय रेलवे की फॉसिल फ्यूल पर निर्भरता कम करने और नेट-जीरो उत्सर्जन की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, इस ट्रेन का ट्रायल 26 जून शुक्रवार को हुआ। दोपहर 12 बजे के बाद ट्रेन ने सोनीपत के लिए अपना ट्रायल सफर शुरू किया। इस दौरान चार राउंड में ट्रेन पटरी पर दौड़ी। पहले राउंड में ट्रेन 85 किमी/घंटा, दूसरे राउंड में 100 किमी/घंटा, तीसरे राउंड में 110 किमी/घंटा और चौथा राउंड में 120 किमी/घंटा की रफ्तार में ट्रेन ने चक्कर लगाए।

Also read: Haryana News: 58 साल से ज्यादा उम्र के दिव्यांग कर्मचारी तुरंत होंगे सेवानिवृत्त, वित्त विभाग ने सभी विभागों को दिए सख्त आदेश

पटरी पर कब दौड़ेगी ट्रेन?

हाइड्रोजन ईंधन वाली ट्रेन का ट्रायल पूरा हो चुका है। हालांकि, अभी तक इसके परिचालन की सही तारीख सामने नहीं आई हैं। लेकिन ऐसे कयास लगाए जा रहे है कि जल्द ही इसका परिचालन नियमित रुप से शुरु हो जाएगा। ये ट्रेन जींद-सोनीपत रूट पर चलेगी, जिससे आम यात्री इस पर्यावरण-अनुकूल ट्रेन में सफर कर सकेंगे।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: फरीदाबाद में खेलते-खेलते 200 फीट गहरे बोरवेल में गिरी 3 साल की मासूम, 10 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद निकाला शव

Faridabad Borewell Incident: हरियाणा के फरीदाबाद में एक दर्दनाक हादसे में एक 3 साल की मासूम बच्ची की जान चली गई। खेलते-खेलते मासूम बच्ची 200 फीट गहरे बोरवेल में गिर गई। जिसे बचाने के लिए करीब 10 घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चला और उसे आज 28 सितंबर सोमवार तड़के बाहर निकाला गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

MP News: उज्जैन शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर जबरदस्त बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले; 2500 से ज्यादा जवान तैनात

Ujjain Shahi Masjid Protest: मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक बड़ा बवाल हो गया है। यहां अब्दालपुरा इलाके में शाही मस्जिद के एक हिस्से को हटाने की कार्रवाई की जा रही थी, लेकिन तभी वहां के लोग विरोध-प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान पत्थरबाजी की घटना भी दर्ज की गई। जिसके बाद पुलिस को हालात काबू करने के लिए भीड़ पर आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े।

Uttarakhand News: उत्तराखंड में लगातार बारिश ने रोकी चारधाम यात्रा, केदारनाथ मार्ग पर लैंडस्लाइड; 1500 से ज्यादा तीर्थयात्री सुरक्षित

Kedarnath Route Landslide: उत्तराखंड मेंं लगातार बारिश हो रही है, जिस वजह से कई इलाकों से भूस्खलन की खबरें सामने आ रही है। इस घटना में कई तीर्थयात्री फंस गए हैं, जिन्हें बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इस बीच, रविवार देर रात केदारनाथ मार्ग पर चिरबासा के पास भूस्खलन के कारण कई तीर्थयात्री फंस गए।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast