Haryana News: नीट पीजी परीक्षा में हरियाणा की बेटी ने कमाल कर दिखाया है। रोहतक जिले के छोटे से गांव गरनावठी की रहने वाली डा. कीर्ति बड़क ने अपना सपना पूरा करते हुए भारतीय सेना में कैप्टन का पद हासिल कर अपने माता-पिता और अपने गांव का नाम रोशन किया है। कीर्ति ने नीट पीजी परीक्षा में ऑल इंडिया 65वीं रैंक हासिल की है।
गर्व की बात यह है कि कीर्ति अपने गांव की वो पहली बेटी हैं जिसने भारतीय सेना में कैप्टन बनी है। बता दें, एक सामान्य किसान परिवार से संबंध रखने वाली डॉ. कीर्ति बड़क के पिता महावीर एक किसान हैं। जबकि माता सुनीता रानी गृहिणी हैं। खास बात यह है कि बचपन से ही कीर्ति का सपना डाक्टर बनने का था।
Also read: Haryana Cabinet Meeting: हरियाणा कैबिनेट की बैठक में क्या क्या हुए फैसले, हिंदी में पढ़े पूरी लिस्ट
कीर्ति की पढ़ाई और आगे का सफर
डॉ. कीर्ति ने अपनी शुरुआती शिक्षा गांव के पास सुंडाना के जीआरएम सीनियर सैकेंडरी स्कूल से प्राप्त की। इसके बाद 11वीं और 12वीं की पढ़ाई रोहतक के सरकारी स्कूल से पूरी की। उसी दौरान उन्होंने नीट परीक्षा पास करने के बाद मणिपाल के कस्तूरबा मेडिकल कॉलेज (KMC) से MBBS की डिग्री ली। इसके बाद इंटर्नशिप के दौरान उन्होंने आर्मी मेडिकल कोर के शॉर्ट सर्विस कमीशन की तैयारी शुरू की, जिसमें वह सफल भी हुई और आगे की पढ़ाई जारी रखी।
बचपन से था डॉक्टर बनने का सपना
कीर्ति ने बचपन से एक सिर्फ एक ही सपना देखा था, डॉक्टर बनने का। लेकिन उसी बीच उनकी इच्छा सेना में शामिल होने की हुई। जिसके बाद उन्होंने बिना देर किए मिलिट्री नर्सिंग सर्विस (MNS) की परीक्षा की तैयारी शुरु की। उनकी मेहनत रंग लाई और आज वह अपने गांव की पहली भारतीय सेना में कैप्टन बनी।