Search KhabarFast

Press ESC to close

₹35,000 करोड़ के निवेश से 10 लाख कारों का प्रोडक्शन, PM मोदी ने मारुति सुजुकी के मेगा प्लांट को दिखाई हरी झंडी; हरियाणा को होगा बड़ा फायदा

₹35,000  करोड़  के निवेश से 10 लाख कारों का प्रोडक्शन, PM मोदी ने मारुति सुजुकी के मेगा प्लांट को दिखाई हरी झंडी; हरियाणा को होगा बड़ा फायदा

Maruti Suzuki’s Mega Plant: इस समय जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची भारत दौरे पर हैं। अपने तीन दिवसीय दौरे (01-03 जुलाई) के लिए वह नई दिल्ली आई है। इस दौरान भारत और जापान के बीच रक्षा, सेमीकंडक्टर निर्माण, AI और ग्रीन एनर्जी जैसे क्षेत्रों में कई अहम समझौते हुए हैं। इसके अलावा उन्होंने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मारुति सुजुकी के आईएमटी खरखौदा, हरियाणा स्थित सबसे आधुनिक व्हीकल मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी का उद्घाटन भी किया है।

बता दें, ये उद्घाटन नई दिल्ली में आयोजित 'इंडिया-जापान ज्वाइंट इकोनॉमिक फोरम' के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किया गया। जिसमें सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन (एसएमसी) के रिप्रेजेंटेटिव डायरेक्टर और प्रेसिडेंट तोशिहिरो सुजुकी और मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (एमएसआईएल) के एमडी और सीईओ हिसाशी ताकेउचि भी मौजूद रहें। भारत और जापान की साझेदारी में उठाया हुआ ये कदम ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री को नई ऊंचाई तक ले जाएगा।

Also read: हरियाणा के भिवानी में मासूम की सांसों पर 9 करोड़ का पहरा, 19 महीने की सिया को बचाने के लिए मां ने फैलाई झोली

35,000 करोड़ रुपये का निवेश

अब अगर आधुनिक व्हीकल मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी प्लांट की बात करें तो ये प्लांट 800 एकड में फैला है। जिसके लिए लगभग 35,000 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। हालांकि, वर्तमान समय में इस प्लांट में 2 यूनिट्स चालू हैं, जिसकी संयुक्त उत्पाद क्षमता सालाना 5 लाख वाहन हैं। लेकिन अब इस क्षमता को दोगुना बढ़ाकर सालाना 10 लाख वाहन करने की योजना है।

अब अगर ये योजना सफल होती हैं तो ये प्रोजेक्ट दुनिया के सबसे बड़े कार प्लांट्स में से एक होगा। तो वहीं, मारुति सुजुकी का टारगेट सालाना 40 लाख वाहन उत्पादन है। इस महत्वाकांक्षा प्रोजेक्ट से रोजगार के अवसर भी मिल सकते हैं। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि लगभग 21,000 से ज्यादा नौकरियां पैदा होंगी। सप्लायर पार्क और सहायक उद्योगों के जरिए अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर मिल सकते हैं।

100% रिन्यूएबल एनर्जी और 100% पानी  रिसाइक्लिंग

ये प्लांट इंडस्ट्री 5.0 तकनीक से लैस हैं। इसके लिए आने वाले समय के लिए इंसानों के साथ मिलकर AI से संचालित 'ह्यूमन-अवेयर कोलैबोरेटिव रोबोट्स' (कोबोट्स) को तैयार किया गया है। जिससे मारुति सुजुकी की सुरक्षा, क्वालिटी और प्रोडक्टिविटी को बढ़ाएगा और सुधार करेगा। इस प्लांट इंडस्ट्री की खास बात ये है कि ये पूरा प्लांट 100% रिन्यूएबल एनर्जी पर चलेगा। वर्तमान समय में ये 20 MWp की स्थापित सोलर क्षमता के साथ काम कर रही है, जिसे 70 MWp बढ़ाने का टारगेट सेट किया गया है। इसके अलावा जीरो लिक्विड डिस्चार्ज सिस्टम को भी अपनाया जाएगा, जो पानी की 100% रिसाइक्लिंग सुनिश्चित करता है। ये फैसिलिटी आधुनिक डिजिटल तकनीक से लैस है, जिससे सभी कामों की रियल टाइम पर नजर रखी जा सकती हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा के भिवानी में पत्नी के जन्मदिन का केक लेने निकले युवक की सड़क हादसे में मौत, चचेरे भाई ने भी तोड़ा दम

Haryana News: हरियाणा के भिवानी में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां पलभर में छीन लीं। पत्नी के जन्मदिन का केक लेकर घर लौट रहे युवक और उसके चचेरे भाई की तेज रफ्तार कार की टक्कर से मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। गुस्साए परिजनों ने आरोपी की गिरफ्तारी तक दोनों युवकों का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया है।

UP News: एटा में भीषण सड़क हादसा, सड़क किनारे खड़ी बस और कैंटर ट्रक की जोरदार टक्कर में 4 लोगों की मौत; 11 घायल

Etah Road Accident: उत्तर प्रदेश के एटा ज़िले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां गुरुवार-शुक्रवार देर रात बागवाला पुलिस स्टेशन इलाके में कीलर मऊ गांव के पास एक तेज़ रफ़्तार कैंटर ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी रोडवेज बस को टक्कर मार दी। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 अन्य लोग घायल हो गए।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast