Search KhabarFast

Press ESC to close

सबसे बड़ा सौभाग्य... अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के नाम PM मोदी की चिठ्ठी, ‘पांच संकल्प’ लेने का किया आग्रह

सबसे बड़ा सौभाग्य... अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के नाम PM मोदी की चिठ्ठी, ‘पांच संकल्प’ लेने का किया आग्रह

PM Modi Letter to Amarnath Yatra Pilgrims: आज 03 जुलाई से अमरनाथ यात्रा शुरु हो चुकी है। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए इस यात्रा को बहुत बड़ा सौभाग्य बताया है। उन्होंने श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि वे इस पवित्र यात्रा को पूरी श्रद्धा, अनुशासन और राष्ट्रीय ज़िम्मेदारी की भावना के साथ करें।

अमरनाथ यात्रा में शामिल हुए श्रद्धालुओं के लिए PM मोदी की चिठ्ठी

भगवान शिव के भक्तों को लिखे एक पत्र में प्रधानमंत्री ने कहा ‘जम्मू-कश्मीर में पवित्र अमरनाथ यात्रा में शामिल होना अपने आप में बहुत सौभाग्य की बात है। हर साल, बाबा बर्फानी के सीधे दर्शन का यह अवसर लाखों शिव भक्तों के लिए बहुत शुभ और कभी न भूलने वाला अनुभव होता है। इस साल की यात्रा के अवसर पर, मैं आप सभी शिव भक्तों को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।‘

इस तीर्थयात्रा को भारत की आध्यात्मिक परंपरा का एक शाश्वत अध्याय बताते हुए PM मोदी ने कहा ‘बाबा अमरनाथ का आशीर्वाद पाने के लिए की जाने वाली यह तीर्थयात्रा भारत की आध्यात्मिक यात्राओं की परंपरा का एक शाश्वत अध्याय है। हर साल, दुनिया भर से सनातन संस्कृति को मानने वाले लाखों श्रद्धालु इस तीर्थयात्रा में शामिल होने के लिए जम्मू-कश्मीर पहुँचते हैं। अलग-अलग क्षेत्रों से आने वाले, अलग-अलग भाषाएँ बोलने वाले और विविध परंपराओं का पालन करने वाले लोग महादेव का आशीर्वाद पाने के साझा संकल्प के साथ इस यात्रा को पूरा करते हैं।‘

Also read: Kal Ka Mousam 3 July 2026: 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी, तेज रफतार से आंधी-तूफान की संभावना

सभी सुरक्षा बलों का आभार व्यक्त किया

प्रधानमंत्री ने यात्रा को सुचारू रूप से संपन्न कराने में शामिल सभी लोगों का आभार व्यक्त किया, जिनमें भारतीय सेना, सीआरपीएफ, जम्मू-कश्मीर पुलिस, आईटीबीपी, बीएसएफ, एनडीआरएफ के जवान, स्वास्थ्यकर्मी, प्रशासनिक अधिकारी, सफाईकर्मी और स्वयंसेवक शामिल हैं। सुरक्षा बलों और यात्रा के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने वाले सभी लोगों को धन्यवाद देते हुए उन्होंने कहा ‘इन दो महीनों के दौरान, बाबा बर्फानी के पवित्र धाम में भारत की 'विविधता में एकता' का अद्भुत स्वरूप देखने को मिलता है।‘

पांच संकल्प लेने का किया आग्रह

इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने तीर्थयात्रियों से इस साल की यात्रा के दौरान ‘पांच संकल्प’ लेने का भी आग्रह किया। पहला संकल्प में उन्होंने अमरनाथ यात्रा के दौरान स्वच्छता के नियमों का पालन करने को कहा। दूसरा संकल्प में प्रशासन के सभी आदेशों, ट्रैफिक नियमों और सुरक्षा निर्देशों का पूरी निष्ठा के साथ पालन करने को कहा। साथ ही, उन्होंने श्रद्धालुओं से फिसलन भरे रास्तों और खराब मौसम के प्रति सावधान रहने को कहा।

इसके अलावा उन्होंने तीर्थयात्रियों से स्थानीय उत्पाद खरीदकर वहां की अर्थव्यवस्था को सहारा देने की भी अपील की और कहा ‘वोकल फॉर लोकल' की भावना के साथ, आइए हम अपनी यात्रा के खर्च का कम से कम 10 प्रतिशत हिस्सा स्थानीय उत्पाद खरीदने में खर्च करें। इससे जम्मू-कश्मीर के परिवारों और युवाओं की आजीविका को बढ़ावा मिलेगा।‘

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Kal Ka Mausam 25 August 2026: 12 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम

Kal Ka Mausam 25 August 2026: देशभर में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। भारतीय मौसम विभाग आईएमडी ने 25 अगस्त को कई राज्यों में भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है। दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

ब्राजील कैसे बना चीनी का सबसे बड़ा बाजार, 150 देशों में होती है सप्लाई; भारत कितने नंबर पर

Sugar Production:देशभर में बढ़ती चीनी की कीमत ने लोगों को हैरान कर दिया है। लगभग पिछले कुछ महीनों में चीनी के दाम 24 फीसदी बढ़ गए है। कई जगहों पर चीनी के दाम 70 रुपए प्रति किलो है। अचानक बढ़ी चीनी की कीमत के पीछे अलग-अलग कारण बताए जा रहे हैं। इस बीच ब्राजील से चीनी की पहली खेप 15 अक्टूबर ततक भारत आएगी।

उम्मीदवार के लिए बड़ा मौका...UPSC ने निकाली केंद्र सरकार में 80 पदों पर सीधी भर्ती, यहां देखें आवेदन से जुड़ी डिटेल्स

UPSC Direct Recruitment: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सोमवार को केंद्र सरकार में 80 पदों पर ‘सीधी भर्ती’ के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए। इच्छुक उम्मीदवार 22 अगस्त से 11 सितंबर तक ऑनलाइन भर्ती आवेदन पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast