Search KhabarFast

Press ESC to close

IMD Rain: UP-बिहार में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, दिल्ली समेत 16 राज्यों में बारिश का अलर्ट; जानें 03 जुलाई का मौसम

IMD Rain: UP-बिहार में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, दिल्ली समेत 16 राज्यों में बारिश का अलर्ट; जानें 03 जुलाई का मौसम

IMD Rain Alert: देशभर के कई राज्यों में दक्षिण-पश्चिम मानसून दस्तक दे चुका है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने उत्तर प्रदेश, बिहार, गुजरात,कोंकण-गोव, ओडिशा समेत 16 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। जबकि कुल इलाकों में भारी बारिश की भी चेतावनी दी गई है। इस दौरान आंधी और 50-80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेगी।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

IMD के अनुसार, दिल्ली में मानसून का असर दिखने लगा है। बीते दिन सुबह हुई बारिश ने मौसम को सुहाना बना दिया। तो वहीं, आज 03 जुलाई को राजधानी में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 70 KMPH की रफ्तार से तेज हवा भी चल सकती है। जबकि 05 जुलाई को भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

उत्तर प्रदेश-बिहार में बारिश की चेतावनी

IMD की मानें तो उत्तर प्रदेश में आद हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने मेरठ, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर जैसे इलाकों में बारिश की चेतावनी दी है। बता दें, पश्चिम और पूर्वी यूपी में 03 जुलाई से 08 जुलाई तक हल्की से भारी बारिश की संभावना जताई गई है। दूसरी तरफ, बिहार में मानसून की एंट्री हो चुकी है। IMD ने भोजपुर, पूर्णिया, कटिहार, अररिया में बारिश का अलर्ट जारी किया है। 

Also read: सबसे बड़ा सौभाग्य... अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के नाम PM मोदी की चिठ्ठी, ‘पांच संकल्प’ लेने का किया आग्रह

पहाड़ी इलाकों में कैसा रहेगा मौसम? 

अब अगर पहाड़ी राज्यों की बात करें तो उत्तराखंड में भी झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। IMD के अनुसार, देहरादून, नैनीताल, हरिद्वार और अल्मोड़ा समेत कई जिलों मे बारिश हो सकती है। तो वहीं, हिमाचल प्रदेश के सोलन, चंबा, कुल्लू, कांगड़ा सहित कई जिलों में आज हल्की बारिश हो सकती है।

इसके अलावा जम्मू-कश्मीर के पुलवामा, कुलगाम, उधमपुर में भी बारिश की संभावना बनी हुई है। बता दें, आज 03 जुलाई से अमरनाश यात्रा शुरु हो चुकी है। ऐसे में मौसम विभाग और प्रशासन ने बारिश के समय सभी श्रद्धालुओं को सावधान लेने की सलाह दी है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Kal Ka Mausam 25 August 2026: 12 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम

Kal Ka Mausam 25 August 2026: देशभर में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। भारतीय मौसम विभाग आईएमडी ने 25 अगस्त को कई राज्यों में भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है। दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

ब्राजील कैसे बना चीनी का सबसे बड़ा बाजार, 150 देशों में होती है सप्लाई; भारत कितने नंबर पर

Sugar Production:देशभर में बढ़ती चीनी की कीमत ने लोगों को हैरान कर दिया है। लगभग पिछले कुछ महीनों में चीनी के दाम 24 फीसदी बढ़ गए है। कई जगहों पर चीनी के दाम 70 रुपए प्रति किलो है। अचानक बढ़ी चीनी की कीमत के पीछे अलग-अलग कारण बताए जा रहे हैं। इस बीच ब्राजील से चीनी की पहली खेप 15 अक्टूबर ततक भारत आएगी।

उम्मीदवार के लिए बड़ा मौका...UPSC ने निकाली केंद्र सरकार में 80 पदों पर सीधी भर्ती, यहां देखें आवेदन से जुड़ी डिटेल्स

UPSC Direct Recruitment: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सोमवार को केंद्र सरकार में 80 पदों पर ‘सीधी भर्ती’ के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए। इच्छुक उम्मीदवार 22 अगस्त से 11 सितंबर तक ऑनलाइन भर्ती आवेदन पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast