Search KhabarFast

Press ESC to close

हिमंता बिस्वा सरमा ने दूसरी बार संभाली असम की कमान, भव्य समारोह में ली शपथ

हिमंता बिस्वा सरमा ने दूसरी बार संभाली असम की कमान, भव्य समारोह में ली शपथ

Assam CM Oath Ceremony: असम विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाले एनडीए की शानदार जीत के बाद राज्य में नई सरकार का गठन हो गया है। हिमंता बिस्वा सरमा ने दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। उनके साथ चार मंत्रियों ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। यह शपथ ग्रहण समारोह गुवाहाटी के खानापारा वेटरनरी फील्ड में सुबह 11:40 बजे आयोजित किया गया। शपथ राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने दिलाई। इस ऐतिहासिक अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री और कई बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहे।

इन मंत्रियों ने ली शपथ

हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बनने वाले पहले गैर-कांग्रेसी नेता बन गए हैं, जिससे यह जीत राजनीतिक रूप से भी काफी अहम मानी जा रही है। शपथ लेने वाले मंत्रियों में अतुल बोरा, शमेश्व तेली और अन्य विधायक शामिल हैं। अतुल बोरा ने मंत्री पद की शपथ ली है, जबकि शमेश्व तेली को भी कैबिनेट में जगह मिली है। पिछली सरकार में भी ये अनुभवी नेता मंत्री रह चुके हैं। अजंता नियोग, अतुल बोरा और चरण बोरो पहले भी सरकार में महत्वपूर्ण विभाग संभाल चुके हैं। अजंता नियोग वित्त मंत्रालय, अतुल बोरा कृषि विभाग और चरण बोरो परिवहन विभाग की जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

पूर्व केंद्रीय मंत्री की भी हुई वापसी

पूर्व केंद्रीय मंत्री रामेश्वर तेली की भी राज्य की राजनीति में वापसी हुई है, जिससे नए मंत्रिमंडल को और मजबूती मिलने की उम्मीद है। अधिकारियों के अनुसार, नए कैबिनेट में कुल 18 से 19 मंत्री शामिल किए जा सकते हैं। शपथ ग्रहण समारोह को लेकर गुवाहाटी में व्यापक तैयारियां की गई थीं। खानापारा मैदान में एक लाख से अधिक लोगों के पहुंचने की संभावना जताई गई थी। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और पूरे शहर में पुलिस और अर्धसैनिक बल तैनात रहे।

जनता ने किया एनडीए पर भरोसा 

इस मौके पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि असम में विकास कार्यों के कारण जनता ने फिर से एनडीए पर भरोसा जताया है। वहीं केंद्रीय मंत्री सरबानंद सोनोवाल ने इसे असम के लिए ऐतिहासिक दिन बताया। हिमंता सरकार का दूसरा कार्यकाल अब विकास, रोजगार और कल्याणकारी योजनाओं को आगे बढ़ाने की चुनौती के साथ शुरू हो गया है।

Also read: अब नहीं उड़ेगी निर्माण स्थलों की धूल, दिल्ली सरकार लाई हाई-डेनसिटी जाली वाला सख्त नियम

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

"अधिकारियों ने मंत्रियों को रोककर मनमानी की है', दलित मंत्री को पूजा के लिए रोके जाने पर CM बोले

CM DK Shivkumar Statement: कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार ने मंगलवार को मैसूर पैलेस में हुई एक घटना पर कड़ा रुख अपनाया है। दरअसल, मैसूर पैलेस में 'नंदी ध्वज पूजा' के लिए जा रहे तीन दलित मंत्रियों को पुलिसकर्मियों द्वारा रोक दिए जाने का मामला सामने आया है।

Kal Ka Mausam 24 October 2026: दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट, जानें दिल्ली-बिहार समेत सभी राज्यों का हाल

Kal Ka Mausam 24 October 2026: देशभर में कई राज्यों के मौसम का मिजाज कई राज्यों में बदला हुआ रह सकता है।

Police Officers Transfers:दिल्ली पुलिस में बड़ा फेरबदल, 25 IPS और DANIPS अधिकारियों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट

Delhi Police Officers Transfers:दिल्ली पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। इसके तहत 25 IPS और DANIPS अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इस फेरबदल में कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार, क्राइम ब्रांच, स्पेशल सेल

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast