Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: रोहतक पुलिस की बड़ी कामयाबी, भाऊ गैंग का शूटर मोहन गिरफ्तार; दोनों पैरों में लगी गोली

Haryana News: रोहतक पुलिस की बड़ी कामयाबी, भाऊ गैंग का शूटर मोहन गिरफ्तार; दोनों पैरों में लगी गोली

 Rohtak Police Encounter:हरियाणा के रोहतक जिले के सांपला इलाके में गुरुवार 12 फरवरी के तड़के पुलिस और कुख्यात हिमांशु भाऊ गैंग के एक शूटर मोहन उर्फ मोनू के बीच जोरदार मुठभेड़ हुई। इस एनकाउंटर में बदमाश के दोनों पैरों में गोली लगी, जिस वजह से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। फिलहाल, उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, बदमाश  उत्तर प्रदेश के बागपत जिले का निवासी है।

कहां-कैसे हुई मुठभेड़?

बताया जा रहा है कि रोहतक पुलिस की सीआईए प्रथम टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि भाऊ गैंग का यह शूटर मेरठ रोड पर सांपला के पास छिपा हुआ है। टीम ने इलाके की घेराबंदी की और बदमाश को घेरने की कोशिश की। जैसे ही पुलिस ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, मोहन ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं, जिसमें मोहन के दोनों पैरों में गोली लग गई। लगभग छह राउंड फायरिंग के बाद बदमाश ने हथियार डाल दिया और उसे काबू कर लिया गया।

बता दें, रोहतक पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह गिरफ्तारी गैंग के खिलाफ चल रही बड़ी कार्रवाई का हिस्सा है। घायल मोहन को तुरंत रोहतक के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य स्थिर होने के बाद उससे पूछताछ की जाएगी और गैंग के अन्य सदस्यों की जानकारी निकाली जाएगी।

बदमाश का बैकग्राउंड

मोहन हिमांशु उर्फ भाऊ गैंग का सक्रिय शूटर बताया जा रहा है, जो हाल के सालों में कई आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है। भाऊ गैंग हरियाणा-दिल्ली-NCR क्षेत्र में हत्या, लूट, एक्सटॉर्शन और अन्य संगठित अपराधों के लिए कुख्यात है। मोहन पर विभिन्न मामलों में केस दर्ज हैं और वह गैंग के लिए हत्या जैसी घटनाओं को अंजाम देने वाला प्रमुख सदस्य माना जाता है। पुलिस ने उसके पास से एक पिस्तौल और कुछ कारतूस बरामद किए हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

आजम खान को एक ही दिन में दो बड़ी राहत, मन लॉन्ड्रिंग केस में हाई कोर्ट से मिली अंतरिम जमानत

Azam Khan Gets Relief From Court:समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान को मंगलवार को अदालत से दो बड़ी राहत मिली हैं। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उन्हें अंतरिम जमानत दे दी है। वहीं, फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामले में सुप्रीम कोर्ट ने भी आजम खान को राहत देते हुए उनकी दोषसिद्धि पर रोक लगाने के हाई कोर्ट के फैसले को बरकरार रखा है।

दिल्ली से आगरा का सफर होगा आसान, 1,123 करोड़ के सड़क प्रोजेक्ट में बनेंगे 3 ROB, 4 फ्लाईओवर और 4 अंडरपास

Delhi Agra Highway Road Project: केंद्रीय सड़क परिवहन और हाईवे मंत्री नितिन गडकरी ने आज 17 नवंबर 2026 मंगलवार को दिल्ली-आगरा कॉरिडोर पर 1,123.56 करोड़ रुपये के रोड इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स और वेस्ट दिल्ली के लिए 359.63 करोड़ रुपये के एक अलग प्रोजेक्ट को मंज़ूरी देने की घोषणा की।

Delhi News: दिल्ली विधानसभा के विंटर सेशन की तारीखों का ऐलान, इस दिन से शुरु होगा शीतकालीन सत्र

Delhi Assembly, Winter Session 2026: मुख्यमंत्री ऑफिस (CMO) की तरफ से आज 17 नवंबर 2026 मंगलवार को जारी एक ऑफिशियल रिलीज के मुताबिक, दिल्ली असेंबली का विंटर सेशन 18 दिसंबर से 23 दिसंबर तक चलेगा। यह फैसला मंगलवार को दिल्ली सेक्रेटेरिएट में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग में लिया गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast