Search KhabarFast

Press ESC to close

Aaj Ka Mausam: हरियाणा पंजाब समेत 22 राज्यों में आंधी तूफान और बारिश का अलर्ट, तूफानी हवाओं से बिगड़ेगा सिस्टम, देखें आज का मौसम पूर्वानुमान

Aaj Ka Mausam: हरियाणा पंजाब समेत 22 राज्यों में आंधी तूफान और बारिश का अलर्ट, तूफानी हवाओं से बिगड़ेगा सिस्टम, देखें आज का मौसम पूर्वानुमान

 

Aaj Ka Mausam: हरियाणा पंजाब समेत देश के 22 राज्यों में आज फिर आंधी बारिश और तूफान का अलर्ट जारी कर दिया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक देश के कई राज्यों में आज मौसम बिगड़ेगा। विभाग के मुताबिक 28 जून तक पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना है। इधर उत्तर भारत में भी कई राज्यों में बारिश का दौर जारी रहेगा।

देश के इन राज्यों में बारिश आंधी तूफान का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, यूपी, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, झारखंड, जम्मू कश्मीर, केरलम, पश्चिम बंगाल, ओड़िशा, असम, मेघालय, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, त्रिपुरा और नागालैंड में बारिश होने की संभावना है। इन राज्यों में मौसम का असर देखने को मिल रहा है और कई स्थानों पर मध्यम और कई स्थानों पर तेज बारिश होने की संभावना है।


दिल्ली-यूपी-हरियाणा-पंजाब में कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर भारत के दिल्ली, यूपी, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा में आज बारिश हो सकती है। इन राज्यों में एक सप्ताह तक लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान कभी भीषण गर्मी तो कभी बारिश की फुव्हारों से मौसम सुहावना होगा। इस दौरान कई जगहों पर भारी बारिश होने की भी संभावना है।

पहाड़ी राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम ?
देश के पहाड़ी राज्यों में हिमाचल, उतराखंड, मध्य प्रदेश में आज मौसम का असर देखने को मिलेगा। इन राज्यों में बादलों की गरज और बारिश की संभावना है। वहीं कुछ जगहों पर बिजली भी गिर सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक बारिश और तेज हवाओं से मौसम बदलता रहेगा। इन इलाकों मे मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया हुआ है।


राजस्थान में आज कैसा रहेगा मौसम
राजस्थान (23 जून): चुरू, भीलवाड़ा, जयपुर, टोंक, बीकानेर, उदयपुर, अजमेर, डूंगरपुर, श्रीगंगानगर, बारन, करौली, अलवर और कोटा में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 60 से 70 की रफ्तार से हवा के झोंके चलने की संभावना है। वहीं, जयपुर में 23 जून को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi News: 'परिवार का अपमान बर्दाश्त नहीं...', सड़क निरीक्षण के दौरान थप्पड़ कांड पर प्रवेश वर्मा की सफाई; AAP विधायक पर कमीशन मांगने का आरोप

Parvesh Verma Statement: दिल्ली सरकार के PWD मंत्री प्रवेश वर्मा से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, सड़क निरीक्षण के दौरान प्रवेश वर्मा ने एक युवक को थप्पड़ जड़ दिया। इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। ये वीडियो AAP नेताओं ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया।

हाइड्रोजन के बाद अब LNG का दौर, साबरमती की पटरी पर दौड़ी देश की पहली गैस-डीजल ट्रेन; अमित शाह ने किया रवाना

India's first LNG Train: देश की पहली लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) से चलने वाली ट्रेन पटरी पर उतर चुकी है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज 27 सितंबर 2026 रविवार को गुजरात की राजधानी अहमदाबाद के साबरमती रेलवे स्टेशन से इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही उन्होंने साबरमती डिवीजन में भारतीय रेलवे की कई अन्य परियोजनाओं का भी शुभारंभ किया।

Aaj Ka Mausam 28 Sep: उत्तर से दक्षिण तक...हर जगह बारिश का कहर, इन 18 राज्यों में बरसेगी आफत; तेज हवाओं का अलर्ट जारी

28 September Ka Mausam: देशभर में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। मानसून की विदाई के बीच कई राज्यों में मूसलाधार बारिश हो रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज 28 सितंबर 2026 सोमवार के लिए अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार, देश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहेगा। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेगी। जबकि पहाड़ी राज्यों में लैंडस्लाइड का खतरा बना हुआ है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast