Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: हरियाणा के KMP एक्सप्रेसवे पर पिकअप-कैंटर की जोरदार टक्कर, गोगामाड़ी से लौट रहे 2 श्रद्धालुओं की मौत; कई घायल

Haryana News: हरियाणा के KMP एक्सप्रेसवे पर पिकअप-कैंटर की जोरदार टक्कर, गोगामाड़ी से लौट रहे 2 श्रद्धालुओं की मौत; कई घायल

Haryana's KMP Expressway Road Accident: हरियाणा के झज्जर जिले  से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां कुंडली मानेसर पलवल (KMP) एक्सप्रेस-वे पर हुआ भीषण सड़क हादसा हुआ है। राजस्थान के गोगामेड़ी धाम से घर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप गाड़ी की एक कैंटर से आमने-सामने टक्कर हो गई।  इस हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जिनमें से दो की मौत हो गई, जिसके बाद उनके शव  अस्पताल के शवगृह में ही रखे गए हैं। इसके अलावा 3 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए पीजीआई रोहतक भेजा गया है। 

Also read: Haryana News: सीएम सैनी ने छात्रों के लिए किया बड़ा ऐलान, 10वीं से 12वीं तक के छात्रों को मिलेंगे 5 लाख टैबलेट

कहां-कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के अनुसार, ये दर्दनाक हादसा KMP एक्सप्रेसवे पर मांडोठी गांव के पास हुआ। जहां श्रद्धालुओं से भरी पिकअप गाड़ी और केंटर आपस मे टकरा गए। इस हादसे की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि सभी श्रद्धालु उत्तर प्रदेश के संभल जिले के चंदौसी से पिकअप में सवार होकर राजस्थान के गोगामेड़ी धाम के दर्शन करने गए थे। लेकिन वापसी के दौरान श्रद्धालुओं की पिकअप गाड़ी अचानक कैंटर से जा टकराई और यह हादसा हुआ। पुलिस ने आगेे बताया कि ये टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए।

बता दें, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंंत घटनास्थल पर पहुंची और हादसे के बाद का मोर्चा संभाला। इस हादसे की वजह से यातायात बुरी तरह प्रभावित है, लेकिन समय पुलिस ने दोनों गाड़ियों को घटनास्थल से हटाकर यातायात दोबारा से शुरु करवाया। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है और ये जानने की कोशिश कर रही है कि इस हादसे का असली कारण क्या है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: कैथल में 20 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, देसी कट्टा और 2 रौंद बरामद

Haryana News: हरियाणा के कैथल में एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के आदेशानुसार अवैध असला अमुनेशन रखने वाले अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाई जा रही मुहिम तहत स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट कैथल द्वारा एक आरोपी को 315 बोर के अवैध देसी कट्टा और 2 रौंद सहित काबू कर लिया गया।

Haryana News: करनाल के असंध में एनकाउंटर से मचा हड़कंप, CIA टीम ने वांटेड आरोपी को दबोचा

Haryana News: हरियाणा के करनाल जिले के असंध में वांटेड आरोपी और असंध CIA टीम के बीच मुठभेड़ है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में इलाज के लिए कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज और अस्पताल रेफर कर दिया गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast