Search KhabarFast

Press ESC to close

Delhi Triple Murder: किसी पर चाकू से वार, तो किसी को सिर पर मारी गोली, दिल्ली में ट्रिपल से मची सनसनी

Delhi Triple Murder: किसी पर चाकू से वार, तो किसी को सिर पर मारी गोली, दिल्ली में ट्रिपल से मची सनसनी

Delhi Triple Murder: देश की राजधानी दिल्ली में हत्याओं का सिलसिला पड़ता ही जा रहा है, जिससे लोगों के बीच दहशत फैल गई है। दरअसल, पिछले 24 घंटे में दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से मर्डर की तीन खबरें सामने आई हैं। पहली खबर दिल्ली के उत्तर-पूर्वी हिस्से से सामने आई है, जहां 17 साल के नाबालिग लड़के को चाकू घोंपकर मार डाला। इसके बाद केशवपुरम इलाके की निवासी 20 वर्षीय ज्योति को गोली मारकर मौत के घाट के उतार दिया। तो वहीं, तीसरा मामला अशोक विहार का बताया जा रहा है, जहां एक युवक को चाकू से डाला। इन सारी वारदातों के लिए आसापास के इलाकों में डर का माहौल बना हुआ है। तो वहीं पुलिस भी मामले की जांच में जुटी है।  

केशवपुरम में लड़की की हत्या का मामला

दिल्ली के केशवपुरम इलाके के शांति नगर में एक बिल्डिंग के अंदर एक 20 वर्षीय ज्योति की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। महिला का शव तीसरी मंजिल के एक कमरे से मिला। पुलिस जांच में महिला के सहकर्मी पर शक जताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, दोनों एक रिश्ते में थे। लेकिन किसी बात पर हुए झगड़े के बाद सहकर्मी ने महिला के लिर पर गोली मारी और मौके से फरार हो गया। बता दें, मृतक महिला दिल्ली के आज़ादपुर की निवासी थी और बिल्डिंग मे दिन के समय केयरटेकर का काम करती थी। फिलहाल, मामले की जांच जारी है।

Also read: असम में बाढ़ का कहर जारी...मरने वालों की संख्या 78 पहुंची, 3 लाख से ज्यादा लोग अब भी प्रभावित

अशोक विहार में भी हुई हत्या

बीते दिन बुधवार को दिल्ली पुलिस ने बताया कि 29 जुलाई को उत्तर पश्चिम दिल्ली के एक पार्क में अज्ञात लोगों के एक समूह से कहासुनी के बाद 30 वर्षीय एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। जानकारी के अनुसार, दोपहर लगभग 3:33 बजे चाकूबाजी की घटना के संबंध में एक PCR कॉल प्राप्त हुई, जिसके बाद पुलिस की एक टीम अशोक विहार क्षेत्र के खिम्मन सिंह पार्क पहुंची।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान सुनील (30) के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले का निवासी था। वह जहांगीरपुरी निवासी पवन की पत्नी देवकी के साथ पार्क में मौजूद था, तभी 3-4 अज्ञात लड़के उनके पास आए। अधिकारी ने बताया कि कथित तौर पर किसी मुद्दे पर कहासुनी हुई, जिसके बाद हमलावरों में से एक ने सुनील और देवकी पर चाकू से हमला कर दिया और सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। इस हमले में सुनील की मौत हो गई।

न्यू कर्दमपुरी में हुआ मर्डर

इसके अलावा दिल्ली के उत्तर-पूर्वी इलाके से भी नाबालिक की हत्या का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, ये मामला न्यू कर्दमपुरी इलाके का है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को कुछ लोगों ने मृतक को घर से बाहर बुलाया। लेकिन अचानक किसी बात पर उनके बीच कहासुनी हो गई और मामला इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने नाबालिक पर चाकू से वार करनै शुरु कर दिए, जिस वजह से उनकी मौत हो गई। नाबालिग सिर्फ 17 साल का था।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

DUSU चुनाव में ABVP का चला जादू, अध्यक्ष समेत 3 पदों पर किया कब्जा; NSUI का सूपड़ा साफ

ABVP Wins DUSU Election:दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। इस बार चुनाव एक बार फिर एबीवीपी का जलवा देखने को मिला है। एबीवीपी ने 4 में से 3 पदों पर जीत हासिल की है। इसके एक सीट पर निर्दलीय ने बाजी मारी है।

3 अक्टूबर तक के लिए जेल भेजे गए मिलन प्रधान, नंदीग्राम उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने बनाया था उम्मीदवार

Milan Pradhan Jailed:नदीग्राम उपचुनाव के लिए कांग्रेस की तरफ से उतारे गए प्रत्याशी मिलन प्रधान को 3 अक्टूबर तक के लिए जेल भेज दिया गया है। बता दें कि उन्हें 18 सिंतबर को पुलिस एक पुराने मामले में गिरफ्तार किया था। उनकी गिरफ्तारी ऐसे समय में हुई, जब ममता बनर्जी ने उनको समर्थन देने का ऐलान कर दिया था।

DTU में सेवा-फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज 2026 लॉन्च, युवाओं को मिलेंगे 2 करोड़ रुपये के पुरस्कार

दिल्ली के उच्च शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने शनिवार को दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (DTU) में 'सेवा-फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज 2026' का शुभारंभ किया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast