Search KhabarFast

Press ESC to close

Delhi News: गर्मी से निपटने के लिए दिल्ली सरकार का एक्शन प्लान तैयार, CM रेखा गुप्ता ने दिए सख्त निर्देश

Delhi News: गर्मी से निपटने के लिए दिल्ली सरकार का एक्शन प्लान तैयार, CM रेखा गुप्ता ने दिए सख्त निर्देश

Delhi Heat Wave Action Plan 2026: बढ़ती गर्मी और आगामी लू की चेतावनी को देखते हुए दिल्ली सरकार ने Heat Wave Action Plan 2026 को और मजबूत बनाने के लिए सक्रिय कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को दिल्ली सचिवालय में उच्चस्तरीय बैठक की और प्लान की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागों को समयबद्ध और सख्त निर्देश जारी करते हुए कहा कि गर्मी से संबंधित किसी भी मामले में शून्य मौत का लक्ष्य 2030 तक हासिल किया जाएगा।

CM रेखा गुप्ता ने बैठक में बताया कि दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) के माध्यम से यह प्लान लागू किया जा रहा है। इसमें 17 से ज्यादा नॉलेज पार्टनर्स और एनजीओ शामिल हैं, जो वैज्ञानिक आधार पर समन्वित कार्यवाही सुनिश्चित कर रहे हैं। IMD की हीट वेव चेतावनी के बीच सरकार पूर्ण अलर्ट मोड पर है।

प्रमुख निर्देश और तैयारी

1. स्वास्थ्य व्यवस्था: सभी अस्पतालों में हीट रिलेटेड केस के लिए पर्याप्त बेड तैयार रखने, कोल रूम बनाने और 330 से अधिक एंबुलेंस को जरूरी उपकरणों से लैस करने के निर्देश। हर एंबुलेंस में हीट इमरजेंसी हैंडलिंग की सुविधा होगी।

2. पानी और पब्लिक प्लेस: सार्वजनिक स्थानों पर पर्याप्त पीने का पानी, वॉटर एटीएम, वॉटर बेल सिस्टम और कूलिंग पॉइंट्स स्थापित करने के सख्त आदेश।

3. स्कूलों में सावधानी: सभी स्कूलों को 2 मई तक शिक्षा निदेशालय को कंप्लायंस रिपोर्ट जमा करने का निर्देश। नोडल अधिकारी नियुक्ति, सुरक्षित पीने का पानी, ओपन एरिया में असेंबली न करने, धूप में क्लास या स्पोर्ट्स एक्टिविटी रोकने और बच्चों के लिए हल्के सूती कपड़ों की सलाह दी गई है।

4. मजदूरों की सुरक्षा: निर्माण कार्यों में दोपहर की चरम गर्मी में काम के घंटे बदलने, छाया, पानी और आराम की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश।

5. जागरूकता अभियान: पूरे शहर में व्यापक जागरूकता अभियान चलाने का फैसला, जिसमें ORS उपलब्धता और बचाव के उपाय शामिल हैं।

Also read: Aaj Ka Mausam: लू के थपेड़ों से झुलस रहा उत्तर भारत, दिल्ली समेत 5 राज्यों में अलर्ट; IMD ने बताया कब बदलेगा मौसम

CM रेखा गुप्ता का प्यान

मुख्यमंत्री ने कहा 'हमारी सरकार पूर्ण सतर्कता पर है। सभी विभागों को ग्राउंड लेवल पर काम तेज करना होगा ताकि गर्मी का कोई भी असर आम लोगों पर न पड़े।' उन्होंने कमजोर वर्गों-बुजुर्गों, बच्चों और आउटडोर वर्कर्स-पर विशेष ध्यान देने को कहा। दिल्ली सरकार का यह प्लान अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों, स्कूलों, पब्लिक स्पेस और वर्क साइट्स पर बहु-स्तरीय तैयारियों पर जोर देता है। अधिकारी लगातार निगरानी रख रहे हैं और जरूरत पड़ने पर तत्काल कार्रवाई का भरोसा दिया गया है।

चो वहीं, IMD के अनुसार, दिल्ली में अगले कुछ दिनों में हीट वेव की स्थिति बन सकती है, जिसके चलते सरकार ने रंग-कोडेड अलर्ट सिस्टम और फ्रंटलाइन टीमों को ट्रेनिंग भी दी है। मौसम विभाग ने नागरिकों से अपील है कि दोपहर में धूप से बचें, खूब पानी पिएं और किसी भी हीट स्ट्रोक के लक्षण पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

CEC नियुक्ति कानून पर SC के जजों के फैसले अलग-अलग, मामला अब संविधान पीठ के पास; पूरा विवाद जानें

दरअसल, मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) और अन्य चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति तय करने वाले 2023 के एक कानून को चुनौती देने वाली याचिका को आगे अन्य न्यायाधीशों के पास भेजा जाए या नहीं, इस सवाल पर दो जजों की अलग-अलग राय सामने आई हैं। जिसके बाद इस मामले को संविधान पीठ को सौंप दिया गया है।

Kal Ka Mausam 24 Sep: बंगाल की खाड़ी में मौजूद सिस्टम बन रहा मुसीबत, देश के कई हिस्सों में जोरदार बारिश का अलर्ट

IMD Rain Alert: यह समय मानसून का वापसी का होता हैं, लेकिन बंगाल की खाड़ी में बन रहे सिस्टम की वजह से कई इलाकों में आंधी-तूफान की स्थिति बनी हुई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) लगातार राज्यों को अलर्ट कर रहा है। साथ ही, कल 24 सितंबर 2026 गुरूवार के लिए चेतावनी जारी की है।

रेलवे ने कर ली पूरी तैयारी...2027 में भारत में दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, मिनिस्ट्री ने विडियो शेयर कर किया कन्फर्म

भारत में बुलेट ट्रेन को पटरियों पर दौड़ने का काम काफी तेजी से चल रहा है। इसके साथ ही रेलवे ने विडियो जारी कर बताया की अगले साल 2027 से इस ट्रेन की शुरुआत कर दी जाएगी, रेलवे मिनिस्ट्री की ओर से इसे कन्फर्म भी किया गया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast