Search KhabarFast

Press ESC to close

Delhi News: दिल्ली में महिला समेत 3 बच्चों को दी खौफनाक मौत, धारदार हथियार से किया वार; पति फरार

Delhi News: दिल्ली में महिला समेत 3 बच्चों को दी खौफनाक मौत, धारदार हथियार से किया वार; पति फरार

Sambhapur Badli Murder Case: दिल्ली के समयपुर बादली इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। यहां एक महिला और उसके तीन छोटे बच्चों की धारदार हथियार से क्रूर हत्या कर दी गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोप मुख्य रूप से महिला के पति पर लग रहा है, जिन्होंने कथित तौर पर गला रेतकर यह वारदात अंजाम दी।

धारदार हथियार से महिला समेत 3बच्चों की हत्या

घटना की जानकारी मिलते ही दिल्ली पुलिस की बाहरी उत्तरी जिला टीम और समयपुर बादली थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। शुरुआती जांच में पता चला कि घर के अंदर ही चारों शव मिले, जहां धारदार हथियार से गले रेतने के गहरे निशान थे। महिला की उम्र करीब 30-35साल बताई जा रही है, जबकि बच्चे छोटे थे—एक 5-6साल, दूसरा 8-9साल और तीसरा 10-12साल का। पूरे परिवार की यह त्रासदी पड़ोसियों और स्थानीय लोगों को स्तब्ध कर गई है।

आरोपी पति फरार, जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए फोरेंसिक टीम बुलाई और घटनास्थल से सबूत जुटाए जा रहे हैं। आरोपित पति फिलहाल फरार बताया जा रहा है, लेकिन पुलिस ने उसके ठिकाने का पता लगाने के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। पुलिस जांच में पारिवारिक विवाद, संभवतः घरेलू कलह या आर्थिक तनाव को वजह माना जा रहा है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक आधिकारिक तौर पर कोई मोटिव नहीं बताया है और जांच जारी है।

फिलहाल, दिल्ली पुलिस ने आसपास के CCTV फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं और पड़ोसियों से पूछताछ की जा रही है। तो वहीं, पुलिस कमिश्नर ने मामले की गहन जांच के आदेश दिए हैं और जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा किया है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा के रोहतक में फिर ताबड़तोड़ फायरिंग, सीमेंट स्टोर पर चलाई गोलियां, व्यापारी हुआ घायल

Rohtak Firing: हरियाणा के रोहतक में एक बड़ी वारदात सामने आई है, जहां अज्ञात हमलावरों ने व्यापारी प्रवीण सैनी को गोली मार दी। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई और लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। हमलावरों ने तीन चार राउट फायरिंग की। जिसमें से एक गोली प्रवीण को लग गई। घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती करा दिया।

कैलिफोर्निया में गैंगवार...काका राणा की हत्या का दावा, गैंग्स के बीच बढ़ी टकराव

अमेरिका में भारतीय गैंगस्टरों की गतिविधियां लगातार बढ़ती नजर आ रही हैं। हाल के दिनों में वहां गैंगवार और हत्याओं की घटनाएं सामने आ रही हैं।

नौकरी के पहले दिन ही टोलकर्मी के जीवन का हुआ अंत! ड्राइवर ने कुचलकर मार डाला

Haryana News:कोई सपने में नहीं सोच सकता है कि नौकरी का पहला दिन उसके लिए जीवन का आखिरी दिन बन जाएगा। चंद रुपए का टोल बचान के लिए एक रोडवेज ड्राइवर ने 22 साल के कपिल को रौंद कर मार डाला। शुक्रवार यानी 10 अप्रैल को वह पहले ही दिन ड्यूटी पर आया था और इस हादसे में उसकी जान चली गई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast