Search KhabarFast

Press ESC to close

'इसे बंद करो और...'बेरोजगारी भत्ते पर पप्पू यादव का निशाना, सरकार से कर डाली बड़ी मांग

'इसे बंद करो और...'बेरोजगारी भत्ते पर पप्पू यादव का निशाना, सरकार से कर डाली बड़ी मांग

Pappu Yadav Statement on Unemployment Allowance: पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने एक बार फिर विवादास्पद बयान देकर चर्चा में आ गए हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की है कि देश में चल रहे बेरोजगारी भत्ता को बंद कर दिया जाए और इसके बजाय एक नई व्यवस्था शुरू की जाए। पप्पू यादव ने कहा कि वर्तमान में बेरोजगारी भत्ता युवाओं की समस्या का समाधान नहीं कर पा रहा है, बल्कि कुछ अन्य गंभीर मुद्दों को बढ़ावा दे रहा है।

पप्पू यादव का बयान

पप्पू यादव ने अपने बयान में नेताओं और अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कई जगहों पर बेटियों की सुरक्षा को लेकर खतरा बढ़ रहा है। उन्होंने दावा किया कि बेरोजगारी भत्ता बंद करके सरकार को ऐसी नई योजना शुरू करनी चाहिए जो युवाओं को वास्तविक रोजगार और सम्मानजनक जीवन प्रदान कर सके। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी भत्ते की जगह 'सेक्स पेंशन' शुरू कर देनी चाहिए, जिसमें बेरोजगारी पेंशन और छात्रवृत्ति जैसी योजनाओं को बंद कर ऐसी व्यवस्था लाई जाए जो समाज में फैले कथित रैकेट और असुरक्षा को रोक सके।

बता दें, पूर्णिया सांसद ने ये बयान एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिया है। जिसमें उन्होंने नेताओं पर लगातार लग रहे गंभीर आरोपों (खासकर महिलाओं से संबंधित) का जिक्र किया। उन्होंने मांग की कि ऐसे मामलों में एक महीने के अंदर स्पीडी ट्रायल हो और दोषियों को सख्त सजा दी जाए। पप्पू यादव का कहना है कि बेरोजगारी भत्ता युवाओं को आलस्य की ओर धकेल रहा है, जबकि असली जरूरत है रोजगार सृजन और सुरक्षा की।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

‘मोदी सरकार को पहली बार धक्का लगा है’ महिला आरक्षण बिल को लेकर बीजेपी पर प्रियंका गांधी का पलटवार

नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने लोकसभा में संविधान (131वां संशोधन) बिल पास न होने पर प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कल जो हुआ वो लोकतंत्र के लिए एक बहुत बड़ी जीत थी। संघीय ढांचे को बदलने और लोकतंत्र को कमजोर करने की सरकार की जो साजिश थी, उसको रोका गया। यह संविधान की जीत थी, देश की जीत थी और विपक्ष की एकता की जीत थी और यह सत्ता पक्ष के नेताओं के चेहरों पर साफ दिख रहा था।

महिला आरक्षण बिल के खिलाफ लामबंद हुआ विपक्ष! कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने बताई विरोध की वजह

position Stands On Women Reservtion Bill: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने महिला आरक्षण बिल को लेकर पार्टी का रुख साफ किया है। उन्होंने कहा कि वह महिला आरक्षण बिल के तरीके और प्रावधानों का विरोध करेंगे। हालांकि, उन्होंने कहा कि वह महिला आरक्षण के विरोध में नहीं है।

Rahul Gandhi Rally Speech: ‘मेरे पिता ने तमिलनाडु के लिए सब कुछ दिया’, BJP पर राहुल गांधी ने किया जबरदस्त हमला

Rahul Gandhi in Tamil Nadu: तमिलनाडु के रानीपेट में लोकसभा विपक्ष नेता और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने महिला आरक्षण बिल को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कल आपने देखा होगा कि नरेंद्र मोदी और अमित शाह संसद में क्या करने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने देश से झूठ बोला। उन्होंने कहा कि वे महिलाओं के रिप्रेजेंटेशन के लिए एक बिल पास करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन उस बिल के पीछे एक शैतानी विचार छिपा था। वे भारत का चुनावी नक्शा बदलने की कोशिश कर रहे थे। वे हर राज्य को मिलने वाली सीटों की संख्या बदलना चाहते थे। वे दक्षिण भारतीय राज्यों, नॉर्थ-ईस्ट राज्यों और दूसरे छोटे राज्यों को कमजोर करना चाहते थे। प्रधानमंत्री हमारे संविधान पर हमला कर रहे हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें