Search KhabarFast

Press ESC to close

Bihar News: पटना के सिनेपॉलिस सिनेमा हॉल में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर की मनमानी कीमत पर उपभोक्ता आयोग सख्त, लगाया ₹85 हजार का जुर्माना

Bihar News: पटना के सिनेपॉलिस सिनेमा हॉल में पैकेज्ड  ड्रिंकिंग वाटर की मनमानी कीमत पर उपभोक्ता आयोग सख्त, लगाया ₹85 हजार का जुर्माना

Bihar Consumer Commission: बिहार के जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, पटना ने उपभोक्ता शिकायत संख्या 579/2016 में महत्वपूर्ण निर्णय देते हुए सिनेमाघर परिसर में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर की अनुचित कीमत वसूले जाने को अनुचित एवं प्रतिबंधात्मक व्यापार व्यवहार माना है। यह आदेश आयोग के अध्यक्ष श्री प्रेम रंजन मिश्र एवं सदस्य श्री रजनीश कुमार द्वारा 05 अक्टूबर 2026 को पारित किया गया।    

मामले में परिवादी ने आरोप लगाया था कि 23 सितंबर 2016 को पटना स्थित सिनेपोलिस थिएटर में फिल्म देखते समय उसे ₹50 में पैकेज्ड पेयजल खरीदने के लिए बाध्य किया गया, जबकि वही उत्पाद खुले बाजार में ₹20 में उपलब्ध था। परिवादी ने अधिक कीमत वसूले जाने तथा बाहर से पानी लाने पर रोक लगाए जाने को अनुचित व्यापार व्यवहार बताते हुए क्षतिपूर्ति की मांग की थी।    

Also read: Bihar News: अब हर ट्रांसफार्मर का होगा हेल्थ चेकअप, ऐप पर दर्ज होगी खामी से सुधार तक की पूरी जानकारी

आयोग ने उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पाया कि उपभोक्ता को बाहर से पानी लाने से रोककर अधिक कीमत पर पानी खरीदने के लिए बाध्य किया गया। आयोग ने स्पष्ट किया कि समान उत्पाद के लिए मनमाने तरीके से दोहरी कीमत निर्धारित कर उपभोक्ताओं का शोषण नहीं किया जा सकता।    

आयोग ने सिनेपॉलिस सिनेमा हॉल और कोका कोला कंपनी को संयुक्त रूप से निर्देश दिया कि वे पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर अथवा अन्य उत्पाद को खुले बाजार में प्रचलित कीमत से अधिक कीमत पर बेचने की प्रथा बंद करें। साथ ही परिवादी को ₹25,000 क्षतिपूर्ति एवं ₹10,000 वाद व्यय के रूप में देने तथा ₹50,000 राज्य उपभोक्ता कल्याण कोष में जमा करने का आदेश दिया गया है।    

आयोग ने पैकेज्ड बोतलों पर अधिकतम खुदरा मूल्य (MRP) को स्पष्ट एवं पठनीय रूप से प्रदर्शित करने का भी निर्देश दिया है। आदेश का अनुपालन 45 दिनों के भीतर किया जाना है। अनुपालन नहीं होने की स्थिति में निर्धारित राशि पर 9 प्रतिशत वार्षिक ब्याज देय होगा। उपभोक्ताओं के शोषण को रोकने के लिए विधिक माप विज्ञान विभाग,  उपभोक्ता संरक्षण मंत्रालय को एक ही उत्पाद के लिए मनमाने दोहरे मूल्य निर्धारण की अनुमति नहीं देने का निर्देश दिया गया है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bihar News: वैशाली में होगा भव्य 'अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन 2026' का आयोजन, म्यांमार-थाईलैंड-जापान समेत कई देशों के भिक्षु-विद्वान होंगे शामिल

International Buddhist Conference 2026: बिहार की ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक धरती वैशाली जल्द ही एक ऐसे अद्भुत और भव्य समागम की गवाह बनने जा रही है, जो राज्य के इतिहास में पहली बार आयोजित किया जा रहा है। आगामी 11 से 13 दिसंबर 2026 तक वैशाली स्थित बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय-सह-स्मृति स्तूप परिसर में भव्य "अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन 2026" का आयोजन किया जाएगा।

Bihar News: ₹1,040 करोड़ से ग्रीन हाइड्रोजन इकोसिस्टम को मिलेगी रफ्तार, पायलट प्रोजेक्ट के तहत विकसित होंगे पांच ग्रीन हाइड्रोजन विलेज

Bihar energy sector: बिहार ने बढ़ती बिजली मांग को देखते हुए ऊर्जा क्षेत्र में बड़े निवेश की तैयारी कर रही है। राज्य में उत्पादन, ऊर्जा भंडारण, ट्रांसमिशन, वितरण और नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए करीब ₹1,88,383 करोड़ के निवेश की योजनाएं प्रस्तावित है। 2030 तक राज्य की पीक बिजली डिमांड बढ़कर 11,747 मेगावाट पहुंचने का अनुमान है। ऊर्जा सचिव सह अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक, बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड (BSPHCL) अजय यादव (भा. प्र. से.) ने IIT पटना में India Energy Week (IEW) 2027 के जागरूकता कार्यक्रम में यह जानकारी दी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast