Search KhabarFast

Press ESC to close

आंध्र प्रदेश में दर्दनाक सड़क हादसा, श्रद्धालुओं की बोलेरो और लॉरी की टक्कर में 8 की मौत; 12 घायल

आंध्र प्रदेश में दर्दनाक सड़क हादसा, श्रद्धालुओं की बोलेरो और लॉरी की टक्कर में 8 की मौत; 12 घायल

Kurnool Road Accident: आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में गुरुवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मंत्रालयम मंडल के चिलकलडोना गांव के पास बोलेरो कार और रेडी-मिक्स लॉरी की आमने-सामने की टक्कर में कर्नाटक के 8 तीर्थयात्री मौत की नींद सो गए। जबकि इस हादसे में 12 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

कहां-कैसे हुआ हादसा?

पुलिस और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, कर्नाटक के चिकमगलूर जिले के तीर्थयात्री श्री राघवेंद्र स्वामी मंदिर के दर्शन के लिए मंत्रालयम जा रहे थे। बोलेरो वाहन में सवार ये श्रद्धालु तड़के के समय हाईवे पर यात्रा कर रहे थे, तभी विपरीत दिशा से आ रही रेडी-मिक्स लॉरी से उनकी गाड़ी की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 अन्य घायलों को अस्पताल ले जाते समय रास्ते में या इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई, जिसके बाद आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। लोगों ने घायलों को तुरंत निकालकर यम्मिगनूर और आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

Also read: Aaj Ka Mausam: कहीं बारिश तो कहीं लू का वार, यहां देखें दिल्ली-UP-हरियाणा समेत पूरे देश का मौसम अपडेट

शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा

मौके पर पहुंची कुरनूल पुलिस ने तुरंत बचाव अभियान शुरू किया। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर ली है और दुर्घटना का सही कारण पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। शुरुआती रिपोर्ट में तेज रफ्तार या किसी अन्य लापरवाही की आशंका जताई जा रही है, लेकिन अंतिम रिपोर्ट का इंतजार है। लेकिन इस हादसे से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

CEC नियुक्ति कानून पर SC के जजों के फैसले अलग-अलग, मामला अब संविधान पीठ के पास; पूरा विवाद जानें

दरअसल, मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) और अन्य चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति तय करने वाले 2023 के एक कानून को चुनौती देने वाली याचिका को आगे अन्य न्यायाधीशों के पास भेजा जाए या नहीं, इस सवाल पर दो जजों की अलग-अलग राय सामने आई हैं। जिसके बाद इस मामले को संविधान पीठ को सौंप दिया गया है।

Kal Ka Mausam 24 Sep: बंगाल की खाड़ी में मौजूद सिस्टम बन रहा मुसीबत, देश के कई हिस्सों में जोरदार बारिश का अलर्ट

IMD Rain Alert: यह समय मानसून का वापसी का होता हैं, लेकिन बंगाल की खाड़ी में बन रहे सिस्टम की वजह से कई इलाकों में आंधी-तूफान की स्थिति बनी हुई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) लगातार राज्यों को अलर्ट कर रहा है। साथ ही, कल 24 सितंबर 2026 गुरूवार के लिए चेतावनी जारी की है।

रेलवे ने कर ली पूरी तैयारी...2027 में भारत में दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, मिनिस्ट्री ने विडियो शेयर कर किया कन्फर्म

भारत में बुलेट ट्रेन को पटरियों पर दौड़ने का काम काफी तेजी से चल रहा है। इसके साथ ही रेलवे ने विडियो जारी कर बताया की अगले साल 2027 से इस ट्रेन की शुरुआत कर दी जाएगी, रेलवे मिनिस्ट्री की ओर से इसे कन्फर्म भी किया गया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast