Search KhabarFast

Press ESC to close

'कैमरे के सामने करेंगे बात...' झारखंड सरकार ने छात्रों को भेजा प्रस्ताव, प्रदर्शनकारियों ने रखी शर्तें

'कैमरे के सामने करेंगे बात...' झारखंड सरकार ने छात्रों को भेजा प्रस्ताव, प्रदर्शनकारियों ने रखी शर्तें

JPSC Protest: झारखंड में जेपीएससी-जेएसएससी समेत विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों से वार्ता के लिए बुधवार को रांची के एडीएम और एसडीओ रजत प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे। उन्होंने राज्य सरकार की तरफ से छात्रों के सामने प्रस्ताव रखा।

अधिकारियों ने छात्रों से कहा कि हमारा यहां आने का इरादा एक ही है कि सरकार आपसे बातचीत करना चाहती है। सरकार के प्रतिनिधि के रूप में यहां आया हूं। उन्होंने कहा कि छात्र पांच सदस्यीय डेलिगेशन बनाकर सरकार से वार्ता के लिए आए। अधिकारियों के अनुसार आंदोलनरत छात्रों पांच प्रतिनिधियों से नाम मांगे हैं।

छात्रों को बातचीत के लिए बुलाया  

अब छात्रों की तरफ से इस प्रस्ताव पर क्या फैसला लिया जाता है, ये देखने वाली बात होगी। यदि छात्र प्रतिनिझिमंडल भेजने पर समहत होते हैं, तो लंबे समय से जारी आंदोलन के समाधान का रास्ता निकल सकता है। छात्रों ने कहा कि बंद कमरे में बात नहीं करेंगे। छात्रों ने कहा कि खुली जगह पर बात नहीं हो सकती है। सीसीटीवी लगवाए और मीडिया कैमरो को सामने रखे। अधिकारियों ने कहा कि वन टू वन बातचीत होगी। वहीं, अधिकारी छात्रों को मनाने में जुटे हुए हैं।

12 दिन से आंदोलन कर रहे छात्र

रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में पिछले 12 दिनों से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए राज्य सरकार ने आंदोलनकारी छात्रों और राज्य सरकार के बीच गतिरोध खत्म करने का निर्णय लिया है। इस पहल के तहत सरकार का आधिकारिक प्रस्ताव लेकर अनुमंडल पदाधिकारी और अपर जिला दंडाधिकारी लॉ एंड ऑर्डर से सीधे जयपाल सिंह स्टेडियम पहुंचे।  

Also read: PM मोदी का वीडियो हटाने पर Meta को 3 दिन का अल्टीमेटम, माफी मांगने और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Aaj Ka Mausam 10 August 2026: यूपी-बिहार और दिल्ली-NCR समेत 12 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

Aaj Ka Mausam 10 August 2026: देश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। कई हिस्सों में भारी बारिश के कहर से राहत मिल सकती है, तो कहीं भारी बारिश का अलर्ट भी जारी कर दिया है। इसी बीच मौसम विभाग ने बड़ा अलर्ट जारी किया है। IMD के मुताबिक, यूपी-बिहार, दिल्ली-NCR सहित 12 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं 10 से 13 अगस्त के बीच जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भारी बारिश की संभावना है, जबकि 10 से 15 अगस्त तक हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी तेज बारिश का दौर जारी रह सकता है।

Ranchi Protest: छात्रों के प्रदर्शन का दिखने लगा असर, JPSC के तीन सदस्यों ने दिया इस्तीफा

JPSC Members Resigns: झारखंड में परीक्षा में धांधली के खिलाफ छात्रों का आंदोलन जारी है। इस बीच झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन के 3 सदस्यों ने इस्तीफा दे दिया है। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने राज्य सरकार की सिफारिश के आधार पर, झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन के सदस्य अजीता भट्टाचार्य, अनिमा हंसदा और जमाल अहमद के दिए गए इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है।

'जो खेलेगा वह खिलेगा', कॉमनवेल्थ गेम्स के मेडलवीरों से मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने दिया बड़ा संदेश

PM Modi Interacts With CWG Medalist:स्कॉटलैंड के ग्लासगो शहर में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय एथलीटों का अभूतवपूर्व प्रदर्शन देखने को मिला। जिसमें कुल 39 पदक भारी की झोली में आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार यानी 9 अगस्त को पीएम आवास पर इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक अपने नाम करने वाले मेडलिस्ट से मुलाकात

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast