दिल्ली में मॉनसून की धमाकेदार एंट्री, अगले 48 घंटों में बारिश से राजधानी होगी तरबतर

दिल्ली में मॉनसून की धमाकेदार एंट्री, अगले 48 घंटों में बारिश से राजधानी होगी तरबतर

Delhi Monsoon Update: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मॉनसून 2025 को लेकर ताजा अपडेट जारी किया है। जिसमें बताया गया है कि अगले दो से तीन दिनों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून दिल्ली-एनसीआर में दस्तक दे सकता है। सामान्य तौर पर दिल्ली में मॉनसून 30 जून के आसपास पहुंचता है। लेकिन इस बार यह 19 से 22 जून के बीच राजधानी में प्रवेश कर सकता है। जो सामान्य से 7-10 दिन पहले है। यह खबर भीषण गर्मी से जूझ रहे दिल्लीवासियों के लिए राहत भरी है। IMD के अनुसार मॉनसून ने पहले ही केरल में 27 मई को दस्तक दे दी थी। 
 
दिल्ली मे बारिश का आगमन
इस बार दिल्ली में मॉनसून 2009 के बाद सबसे जल्दी आगमन है। इसके बाद यह तेजी से दक्षिण भारत, पूर्वी भारत और अब उत्तर भारत की ओर बढ़ रहा है। दिल्ली के अलावा पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी मॉनसून अगले दो से तीन दिनों में पहुंचने की संभावना है। स्काईमेट वेदर एजेंसी ने भी दावा किया है कि 20 से 22 जून के बीच दिल्ली में अच्छी बारिश होगी, जिसके साथ मॉनसून की आधिकारिक घोषणा हो सकती है।
 
सामान्य से कितनी अधिक बारिश होगी
मौसम विभाग ने इस साल मॉनसून सीजन (जून से सितंबर) के दौरान सामान्य से 105% अधिक बारिश का अनुमान लगाया है। जो औसत 87 सेंटीमीटर से ज्यादा है। दिल्ली-हरियाणा-चंडीगढ़ क्षेत्र में 114% तक बारिश होने की संभावना है। IMD के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने बताया कि इस बार अल नीनो की स्थिति नहीं बनेगी। जो आम तौर पर कम बारिश का कारण बनती है। इससे किसानों और जल संसाधनों को बड़ी राहत मिलेगी।
 
किन राज्यों में होगी बारिश?
मॉनसून की प्रगति के साथ पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में 19 से 25 जून के बीच बारिश शुरू होगी। पश्चिम बंगाल, ओडिशा और पूर्वोत्तर राज्यों में भी मॉनसून सक्रिय हो चुका है। बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन और कम दबाव के क्षेत्र के कारण मॉनसून को और रफ्तार मिलेगी। लेकिन भारी बारिश के कारण कुछ इलाकों में जलभराव की समस्या हो सकती है। जिसके लिए दिल्ली और अन्य शहरों में तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।
 
दिल्ली में मौसम का हाल
पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में नमी का स्तर बढ़ा है। और प्री-मॉनसून बारिश के साथ गरज-चमक की स्थिति देखी जा रही है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस रहा। जो सामान्य से 2.4 डिग्री कम था। अगले 48 घंटों में बारिश की तीव्रता बढ़ने की उम्मीद है जिससे तापमान में और कमी आएगी।

Leave a comment