Search KhabarFast

Press ESC to close

‘बाप होकर साथ नहीं दिया’, बेटे को लेकर सुनीता आहूजा का फूटा गुस्सा; बोलीं - गोविंदा को कभी माफ नहीं...

‘बाप होकर साथ नहीं दिया’, बेटे को लेकर सुनीता आहूजा का फूटा गुस्सा; बोलीं - गोविंदा को कभी माफ नहीं...

Sunita Ahuja Angry on Govinda: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा का रिश्ता एक बार फिर सुर्खियों में है। हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान सुनीता ने गोविंदा पर गंभीर आरोप लगाए है। उन्होंने कहा कि गोविंदा ने अपने बेटे यशवर्धन के करियर में कोई मदद नहीं की। सुनीता ने गोविंदा को तंज कसते हुए कहा कि उन्होंने उनके मुंह पर ही बोल दिया था, 'तू बाप है क्या?' इसके अलावा गोविंदा के कथित अफेयर पर भी सुनीता ने अपनी नाराजगी जाहिर की और कहा कि वह उन्हें कभी माफ नहीं करेंगी। यह बयान ऐसे समय में आया है जब पिछले एक साल से इस जोड़ी के तलाक की अफवाहें उड़ रही हैं। 

बेटे की कोई मदद नहीं की - सुनीता आहूजा

दरअसल, सुनीता आहूजा ने मिस मालिनी के पॉडकास्ट में खुलकर बात की, जिसका प्रोमो 17जनवरी 2026को जारी हुआ। उन्होंने बताया कि गोविंदा ने अपने बेटे यशवर्धन को बॉलीवुड में कदम रखने में कोई मदद नहीं दी। यशवर्धन को खुद संघर्ष करना पड़ा और कई ऑडिशन देने पड़े। सुनीता ने कहा कि गोविंदा के बेटे होने के बावजूद उन्हें कोई फायदा नहीं मिला। उन्होंने गोविंदा से सीधे तौर पर कहा 'तू बाप है या क्या है?' सुनीता का मानना है कि एक पिता के रूप में गोविंदा ने अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाई, जिससे परिवार में तनाव बढ़ा।

बता दें, यशवर्धन आहूजा गोविंदा के बेटे हैं और बॉलीवुड में अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रहे हैं। सुनीता ने पहले भी एक इंटरव्यू में बताया था कि यशवर्धन को 84ऑडिशन देने पड़े, लेकिन गोविंदा ने कोई गॉडफादर की भूमिका नहीं निभाई। उन्होंने जोर देकर कहा कि बच्चे को संघर्ष से गुजरना चाहिए, लेकिन गोविंदा का ऐसा बरताव बिल्कुल ठीक नहीं है। 

अफेयर की अफवाहों पर सुनीता की नाराजगी

सुनीता ने गोविंदा के कथित एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर भी बात की। उन्होंने कहा कि 'ऐसी लड़कियां बहुत आती हैं' और गोविंदा को चेतावनी देते हुए बोलीं 'सतर्क हो जा बेटा, अभी भी।' सुनीता ने स्पष्ट रूप से कहा 'मैं गोविंदा को माफ नहीं करूंगी।' उन्होंने गोविंदा की उम्र (63साल) का जिक्र करते हुए कहा कि अब उन्हें परिवार पर फोकस करना चाहिए, जैसे बेटी टीना की शादी और यशवर्धन का करियर।

मालूम हो कि गोविंदा और सुनीता की शादी 1987 में हुई थी। इस शादी से उनके दो बच्चे हैं - बेटी टीना और बेटा यशवर्धन। पिछले साल से अफेयर और तलाक की खबरें फैली हुई हैं, लेकिन सुनीता ने इन्हें खारिज किया है। 2025 के गणेश चतुर्थी पर उन्होंने मीडिया से कहा था कि वे साथ हैं और गोविंदा सिर्फ उनके हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

आवारापन 2' का ट्रेलर रिलीज, 19 साल बाद शिवम पंडित बनकर लौटे इमरान हाशमी

'आवारापन 2' का आधिकारिक ट्रेलर गुरुवार को जारी किया गया, जिसमें इमरान हाशमी की शिवम पंडित के रूप में वापसी की पहली झलक दिखाई गई है। मूल फिल्म को एक कल्ट फिल्म का दर्जा प्राप्त हुआ था और लगभग दो दशक बीत चुके हैं।

सलमान खान ने बढ़ाया मदद का हाथ, असम बाढ़ में उजड़े परिवारों के लिए बनें मसीहा; बेघरों को मिलेंगे नए घर

Salman Khan: देशभर में मानसून की सक्रियता बढ़ गई है। कई राज्यों में हो रही लगातार बारिश से मौसम सुहाना हो गया है। तो वहीं, असम, केरल और गुजरात में आई बाढ़ ने लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। जानकारी के अनुसार, असम में आई बाढ़ में अभीतक 90 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी हैं। जबकि हजारो लोगों को बेघर होना पड़ा और राहत शिविरों में शिफ्ट होना पड़ा। इसी बीच, असम बाढ़ पीड़ितों के लिए बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान एक मसीहा बनकर सामने आए हैं।

मृणाल और यशस्वी की डेटिंग की खबरों पर एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- अफवाहों पर भरोसा न करें

बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर और भारतीय क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। दोनों के डेटिंग करने की खबरें तेजी से वायरल हो रही थीं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast