Search KhabarFast

Press ESC to close

MCD डिप्टी कमिश्नर 4 लाख रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए, CBI ने इस तरह बिछाया जाल

MCD डिप्टी कमिश्नर 4 लाख रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए, CBI ने इस तरह बिछाया जाल

MCD Dy Commissioner Arrested: दिल्ली नगर निगम में भ्रष्टाचार के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। जांच एजेंसी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरों ने शाहदरा नॉर्थ जोन के डिप्टी कमिश्नर लेफ्टिनेंट कर्नल अभिषेक कुमार मिश्रा को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि डिप्टी कमिश्नर को 4लाख रुपए घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा गया है। 

आरोप है कि डिप्टी कमिश्नर अभिषेक कुमार मिश्रा ने किसी काम को करने के बदले 4लाख रुपए की मांग की थी। सीबीआई को इस बात की जानकारी मिली, जिसके बाद जाल बिछाया गया और अधिकारी को घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तारी के बाद मचा हड़कंप

बता दें कि गिरफ्तार अधिकारी सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल हैं, जो वर्तमान में एमसीडी में प्रतिनियुक्ति पर तैनात थे। सीबीआई की टीम अब अधिकारी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या इस मामले में अन्य लोग भी शामिल हैं। डिप्टी कमिश्नर की गिरफ्तारी के बाद हड़कंप मच गया है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

अमरावती सेक्स स्कैंडल से मचा हड़कंप, 4 आरोपी गिरफ्तार; SIT कर रही जांच

महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा क्षेत्र में सामने आए सेक्स स्कैंडल ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। इस मामले में पुलिस ने तेजी दिखाते हुए अब तक 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि 2 अन्य की गिरफ्तारी की प्रक्रिया जारी है।

Haryana News: गुरुग्राम में बड़ी ठगी का पर्दाफाश, दबोचे गए 4 आरोपी, बॉलीवुड सितारों को भी बनाया शिकार

Haryana Crime News: हरियाणा के गुरुग्राम में ठगी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गुरुग्राम पुलिस ने सस्ते दाम में सोने के सिक्के बेचने का लालच देकर रुपए और सोना ठगने वाले अन्तरराजीय गिरोह का भंडाफोड़ किया। साथ ही पुलिस ने इस गिरोह के 04 आरोपी गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि यह गिरोह बॉलीवुड सितारों से भी ठघी कर चुका है। साथ ही इस गिरोह का मुख्य ठग लव यू” नाम की गुजराती फिल्म भी बना चुका है।

Punjab News: फरीदकोट में महिला एएसआई की दरिंदगी, पोती को हाथ-पैर बांधकर गेट से बांधा, पुलिस विभाग ने किया सस्पेंड

Punjab News: पंजाब के फरीदकोट स्थानीय डोगर बस्ती इलाके में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है, जहां एक महिला एएसआई ने अपनी 5 साल की पोती के साथ क्रूरता की हदें पार कर दीं। बताया जा रहा है कि महिला ने बच्ची के हाथ-पैर बांधकर उसे घर के बाहर गेट से कई घंटों तक धूप में बांधकर रखा। यह महिला एएसआई सरबजीत कौर थाना सदर में महिला मित्र के रूप में तैनात है। जैसे ही इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया। एसएसपी फरीदकोट डॉ. प्रज्ञा जैन ने गंभीर नोटिस लेते हुए उक्त महिला एएसआई को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड करने के आदेश जारी कर दिए।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें