Search KhabarFast

Press ESC to close

Maharashtra News: सुनेत्रा पवार डिप्टी CM बनेंगी! शरद पवार ने दोनों पार्टियों के विलय पर दिया बड़ा बयान

Maharashtra News: सुनेत्रा पवार डिप्टी CM बनेंगी! शरद पवार ने दोनों पार्टियों के विलय पर दिया बड़ा बयान

Maharashtra News: विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के निधन हो गया था। जिसके बाद महाराष्ट्र में सियासी हलचल तेज हो गई थी। अजित पवार की मौत के बाद उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार आज डिप्टी सीएम के रूप में शपथ लेंगी। इस पर एनसीपी (शरद गुट) प्रमुख शरद पवार ने प्रतिक्रिया दी है। शरद पवार ने साफ कहा कि उन्हें ऐसी किसी भी चर्चा की कोई जानकारी नहीं है।

मीडिया से बातचीत के दौरान जब उनसे सुनेत्रा पवार को डिप्टी सीएम बनाए जाने की संभावनाओं को लेकर सवाल पूछा गया तो शरद पवार ने कहा, मुझे इस बारे में कुछ पता नहीं है, ऐसी कोई जानकारी मेरे पास नहीं है। यह उनकी पार्टी का फैसला है। उन्होंने मिलकर लिया होगा है। यह निर्णय पार्टी के स्तर पर लिया गया होगा। इसके साथ ही शरद पवार ने एनसीपी के दोनों गुटों के विलय को लेकर भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि करीब चार महीने से दोनों पार्टियों के विलय की चर्चा चल रही है। इसका नेतृत्व अजित पवार और जयंत पाटिल कर रहे थे। अब इस पर कुछ नहीं कहा जा सकता। शरद पवार ने बताया कि अजित की इच्छा थी कि दोनों पार्टियां फिर से एक हो जाए।

मैं कैसे बता सकता हूं- शरद पवार

शरद पवार ने कहा कि उनके आगे क्या करना है, ये सब उनका फैसला है। मैं कैसे बता सकता हूं। मेरी सुनेत्रा पवार के साथ कोई बातचीत नहीं हुई है। मुझे लगता है कि सुनील तटकरे, छगन भुजबल और प्रफुल पटेल ने पहल कर मुख्यमंत्री से इस बारे में चर्चा की होगी। आज सुबह मैंने अखबार में पढ़ा कि प्रफुल पटेल और सुनील तटकरे ने मुख्यमंत्री से चर्चा की है, लेकिन इस बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं थी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Political News: तीन भारतीय नाविकों की मौत पर केजरीवाल का केंद्र सरकार से सवाल, पीएम मोदी से की अपील

Political News: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया कि वे बुधवार को फ्रांस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ होने वाली अपनी प्रस्तावित बैठक में ओमान की खाड़ी में हाल ही में मारे गए तीन भारतीय नाविकों के मामले पर कड़ा रुख अपनाएं।

हरियाणा बीजेपी के पूर्व प्रभारी और त्रिपुरा के पूर्व सीएम ने रचाई दूसरी शादी, 2025 में पहली पत्नी से हुआ था तलाक

हरियाणा के पूर्व बीजेपी प्रभारी और त्रिपुरा के पूर्व सीएम बिपल्ब कुमार देव ने दूसरी शादी कर ली है। उनकी शादी के बाद रिशेप्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। उनकी दूसरी पत्नी का नाम त्रिवेणी राव है। उनकी पहली पत्नी नीति देब के साथ 2025 में तलाक हो गया था।

Political News: भारत का छात्र, परीक्षा का केंद्र अबू धाबी! राहुल गांधी बोले- शिक्षा व्यवस्था में भारी खामियां

Political News: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शनिवार को केंद्र सरकार और देश की शिक्षा व्यवस्था की आलोचना की। यह आलोचना तब की गई जब NEET-UG 2026 की दोबारा परीक्षा देने वाले एक छात्र को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के अबू धाबी में परीक्षा केंद्र आवंटित किया गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast