Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: पानीपत में पटवारी का पद, अब काजल गर्ग बनीं बिहार की तहसीलदार; माता-पिता को दिया कामयाबी का श्रेय

Haryana News: पानीपत में पटवारी का पद, अब काजल गर्ग बनीं बिहार की तहसीलदार; माता-पिता को दिया कामयाबी का श्रेय

Kajal Garg Tehsildar: हरियाणा के पानीपत की रहने वाली काजल गर्ग ने अपने परिवार और पूरे पानीपत जिले का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया है। काजल ने बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की परीक्षा में 576वीं रैंक हासिल की हैं, जिसके साथ ही वह तहसीलदार बन गई है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे जिले में जश्न का माहौल है। तो चलिए जानते हैं काजल गर्ग के बारे में।

कौन हैं काजल गर्ग?

काजल गर्ग के पिता का नाम राकेश गर्ग हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा पानीपत के आर्य गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल से पूरी की। जिसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने सरकारी नौकरी की तरफ रुख किया और हरियाणा सरकार में पटवारी का पद हासिल किया। वर्तमान में काजल इसी पद पर कार्यरत हैं। लेकिन वह यहीं नहीं रुकी। उनकी रुचि प्रशासनिक सेवाओं में बढ़ने लगी। जिसके बाद उन्होंने तय किया कि इसके लिए वह BPSC की परीक्षा देंगी। और आखिरकार वो पल भी आ गया, जब उन्हें उनकी मेहनत का फल मिल।

Also read: Haryana Roadways : हरियाणा रोडवेज की गोहाना से कोटा के लिए स्पेशल बस सेवा शुरू , यहाँ देखें पूरा रूट और टाइम टेबल

BPSC परीक्षा में हासिल की 576वीं रैंक

काजल गर्ग ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से BPSC परीक्षा पास की और 576वीं रैंक हासिल की। जिसके बाद उन्हें बिहार सरकार में तहसीलदार का पद मिला। काजल का परिवार अपनी बेटी की इस उपलब्धि से बहुत खुश हैं। इतना ही नहीं, पानीपत जिले का हर इंसान गर्व महसूस कर रहा है। दूसरी तरफ, काजल ने अपनी इस उपलब्धि का सारा श्रेय अपने माता-पिता को दिया है। काजल का कहना है कि उसके माता-पिता ने हर समय उसका मार्गदर्शन किया। उन्होंने आगे कहा कि माता-पिता के इसी भरोसे की वजह से उन्हें आगे बढ़ने की ताकत मिली।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: फरीदाबाद में खेलते-खेलते 200 फीट गहरे बोरवेल में गिरी 3 साल की मासूम, 10 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद निकाला शव

Faridabad Borewell Incident: हरियाणा के फरीदाबाद में एक दर्दनाक हादसे में एक 3 साल की मासूम बच्ची की जान चली गई। खेलते-खेलते मासूम बच्ची 200 फीट गहरे बोरवेल में गिर गई। जिसे बचाने के लिए करीब 10 घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चला और उसे आज 28 सितंबर सोमवार तड़के बाहर निकाला गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

MP News: उज्जैन शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर जबरदस्त बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले; 2500 से ज्यादा जवान तैनात

Ujjain Shahi Masjid Protest: मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक बड़ा बवाल हो गया है। यहां अब्दालपुरा इलाके में शाही मस्जिद के एक हिस्से को हटाने की कार्रवाई की जा रही थी, लेकिन तभी वहां के लोग विरोध-प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान पत्थरबाजी की घटना भी दर्ज की गई। जिसके बाद पुलिस को हालात काबू करने के लिए भीड़ पर आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े।

Uttarakhand News: उत्तराखंड में लगातार बारिश ने रोकी चारधाम यात्रा, केदारनाथ मार्ग पर लैंडस्लाइड; 1500 से ज्यादा तीर्थयात्री सुरक्षित

Kedarnath Route Landslide: उत्तराखंड मेंं लगातार बारिश हो रही है, जिस वजह से कई इलाकों से भूस्खलन की खबरें सामने आ रही है। इस घटना में कई तीर्थयात्री फंस गए हैं, जिन्हें बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इस बीच, रविवार देर रात केदारनाथ मार्ग पर चिरबासा के पास भूस्खलन के कारण कई तीर्थयात्री फंस गए।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast