Search KhabarFast

Press ESC to close

Maharashtra News:प्रेमिका ने पति के साथ मिलकर प्रेमी को उतारा मौत के घाट, बीच सड़क पर चाकू से गोदा

Maharashtra News:प्रेमिका ने पति के साथ मिलकर प्रेमी को उतारा मौत के घाट, बीच सड़क पर चाकू से गोदा

Crime In Nagpur: महाराष्ट्र के नागपुर में दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दिया गया है। जिसने भी इस घटना को सुना वह सिहर उठा। कहां युवक अपने घर होली मनाने आया था लेकिन, अब उसकी अर्थी उठ गई।  

नागपुर के खापरखेड़ा-कोराडी रोड पर पति-पत्नी ने मिलकर एक युवक की धारदार चाकू से हत्या कर दी। जांच में सामने आया कि मृतक और आरोपी महिला के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था।

होली मनाने घर आया था सागर

मृतक की पहचान सागर वानखेड़े के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सागर पुणे में नौकरी करता था और वह होली के लिए पुणे से नागपुर अपने घर आया था। फिलहाल पुलिस ने हत्या के जुर्म में पति राजू गजभिये और उसकी पत्नी सोनाली गजभिये को अरेस्ट कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, सोनाली और सागर के बीच पढ़ाई के दौरान ही प्रेम संबंध बन गए थे। बाद में सोनाली की शादी होने के बाद भी सागर से संपर्क बना रहा। इस बात को लेकर महिला के पति राजू ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।

प्लानिंग के तहत हुई हत्या

बताया जा रहा है कि होली के मौके पर सागर अपने घर आया था। इसी दौरान उसने इंस्टाग्राम पर सोनाली को मैसेज भेजकर मिलने के लिए बुलाया। जिसके बाद 5 मार्च को सोनाली और सागर की मुलाकात हुई। मुलाकात के दौरान सोनाली अपने पास चाकू रखे हुई थी। उसी दिन महिला के पति राजू भी बच्चों को स्कूल छोड़ने निकला। हालांकि, एक प्लानिंग के तहत सोनाली ने अपना पर्स नीचे गिरा दिया। फिर जैसे ही सागर ने पर्स उठाने की कोशिश की, उसी दौरान महिला के पति राजू वहां पहुंचा और दोनों ने चाकू निकालकर सागर पर वार कर दिए। लगातार हुए वार के बाद सागर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, घटना के बाद आरोपी पति-पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

अमरावती सेक्स स्कैंडल से मचा हड़कंप, 4 आरोपी गिरफ्तार; SIT कर रही जांच

महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा क्षेत्र में सामने आए सेक्स स्कैंडल ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। इस मामले में पुलिस ने तेजी दिखाते हुए अब तक 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि 2 अन्य की गिरफ्तारी की प्रक्रिया जारी है।

Delhi Crime News: पैसों के लिए पड़ोसी ने खेला खून का खेल, पिता-पुत्र को उतारा मौत के घाट

Delhi Crime News: राजधानी दिल्ली से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां दक्षिण दिल्ली के पॉश इलाके चितरंजन पार्क (CR Park) इलाके में पैसों के विवाद ने खौफनाक मोड़ ले लिया। एक पड़ोसी ने मामूली आर्थिक झगड़े को लेकर ऐसा खूनी खेल खेला कि पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के मुताबिक, आरोपी पड़ोसी का पीड़ित परिवार से लंबे समय से पैसों को लेकर विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में आरोपी ने देर रात घर में घुसकर बाप-बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

Haryana News: गुरुग्राम में बड़ी ठगी का पर्दाफाश, दबोचे गए 4 आरोपी, बॉलीवुड सितारों को भी बनाया शिकार

Haryana Crime News: हरियाणा के गुरुग्राम में ठगी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गुरुग्राम पुलिस ने सस्ते दाम में सोने के सिक्के बेचने का लालच देकर रुपए और सोना ठगने वाले अन्तरराजीय गिरोह का भंडाफोड़ किया। साथ ही पुलिस ने इस गिरोह के 04 आरोपी गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि यह गिरोह बॉलीवुड सितारों से भी ठघी कर चुका है। साथ ही इस गिरोह का मुख्य ठग लव यू” नाम की गुजराती फिल्म भी बना चुका है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें