
Donald Trump news: बीते एक सप्ताह से अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच भीषण जंग चल रही है। यह संघर्ष थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। इसी बीच एक बार फिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी है उन्होंने कहा कि मैं एक बार फिर ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड, सेना और पुलिस के सभी सदस्यों से हथियार डालने का आह्वान करता हूं। अगर ऐसा नहीं किया तो मरना तय है।
ट्रंप ने कहा कि अब ईरानी जनता के लिए खड़े होने और अपने देश को वापस लेने में मदद करने का समय है। हमारी प्रतिरक्षा को स्वीकार करें,हम आपको प्रतिरक्षा प्रदान करेंगे। अन्यथा आपको निश्चित रूप से मौत का सामना करना पड़ेगा। हम दुनिया भर में ईरानी राजनयिकों से भी शरण मांगने और अपार संभावनाओं वाले एक नए और बेहतर ईरान के निर्माण में हमारी मदद करने का आग्रह करते हैं। संयुक्त राज्य अमेरिका यह सुनिश्चित करेगा कि देश का अगला नेतृत्व जो भी करे, ईरान अमेरिका या उसके पड़ोसियों के लिए खतरा न बने।
ईरान की मिसाइलों और ड्रोन क्षमताओं को नष्ट कर रहे हैं- ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका की सेना, अपने शानदार इजरायली सहयोगियों के साथ मिलकर, निर्धारित समय से कहीं आगे और अभूतपूर्व स्तर पर दुश्मन को ध्वस्त कर रही है। हम हर घंटे ईरान की मिसाइलों और ड्रोन क्षमताओं को नष्ट कर रहे हैं। उन्हें पता ही नहीं चल रहा कि क्या हो रहा है। उनकी नौसेना नष्ट हो चुकी है, तीन दिनों में 24 जहाज और उनके विमानरोधी हथियार नष्ट हो चुके हैं, इसलिए उनके पास कोई वायु सेना नहीं बची है। उन्होंने कहा कि उनके सभी विमान नष्ट हो चुके हैं। वे फोन कर रहे हैं।वे पूछ रहे हैं, 'हम समझौता कैसे करें?' मैंने कहा, 'आप थोड़ी देर कर रहे हैं।' अब हम उनसे कहीं ज्यादा लड़ने को तैयार हैं।
Leave a comment