Search KhabarFast

Press ESC to close

Gold-Silver Rate: सोने-चांदी की कीमतों में कितना हुआ उतार-चढ़ाव, नया रेट देख हो जाएंगे हैरान

Gold-Silver Rate: सोने-चांदी की कीमतों में कितना हुआ उतार-चढ़ाव, नया रेट देख हो जाएंगे हैरान

Gold-Silver Rate: इरान और इजराइल-अमेरिका युद्ध के बीच चांदी और सोने के दामों में लगातार बदलाव हो रहे हैं। कभी दाम काफी तेज से बढ़ता है तो कभी लुढ़क जाता है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर चांदी का वायदा भाव शुक्रवार यानी 6मार्च को 0.12 फीसदी चढ़कर यानी 308रुपये तेजी के साथ 262499 रुपये किलो हो गया।

बता दें कि पिछले दिन 2,62,191 रुपये किलो पर बंद हुई थी। गौर हो कि चांदी की कीमत 29 जनवरी को 4,20,048 रुपये प्रति किलो ऑल टाइम हाई पर थी। दूसरी तरफ अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी का भाव 27,700 रुपये की भारी गिरावट के साथ 2,72,300 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया।

इन शहरों में क्या है भाव

इसके अलावा गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के अनुसार चांदी 6 मार्च की सुबह तक 2,84,900 रुपये किलो है। वहीं इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक शुक्रवार सुबह तक चांदी की कीमत 2,64,212 रुपये किलो हो गई। अगर उत्तर प्रदेश के लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, अयोध्या, गोरखपुर, कानपुर, वाराणसी, आगरा समेत अन्य शहरों की बात करें तो 6 मार्च को सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,58,450 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। यानी आज ये 940 रुपए सस्ता हुआ है।

क्या कहना है विशेषज्ञों का

वहीं, अगर आप 22 कैरेट सोना खरीदना चाहते हैं तो आपको बता दें, 22 कैरेट सोना आज ₹1,50,900 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई यानी 6 मार्च को ये ₹900 सस्ता हुआ है। अब अगर चांदी के भाव की बात करें तो शुक्रवार को ₹2,95,000 प्रति किलोग्राम है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि चांदी लगातार मजबूत तेजी दिखा रही है और कीमत बढ़ने के हर दिन नए कारण मिल रहे हैं। सोने चांदी की बढ़ती कीमतें निवेशकों के लिए खुशखबरी है लेकिन, आम जनता और छोटे दुकानदारों के लिए परेशानी बढ़ती जा रही है। सोने-चांदी के भाव जिस तरह से आगे बढ़ रहे हैं उससे वह कई लोगों की खरीद पहुंच से बाहर होते जा रहा है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Gold-Silver Price: अक्षय तृतीया पर क्या है सोने-चांदी का ताजा भाव, खरीदने से पहले जरूर देख लें बाजार का हाल

Akshaya Tritiya Gold-Silver Rate: अक्षय तृतीया 2026 के मौके पर आज 19 अप्रैल को सोने और चांदी के भाव में मामूली उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। इस शुभ दिन पर सोना खरीदने की परंपरा को देखते हुए बाजार में ग्राहकों की दिलचस्पी बढ़ी हुई है।

Gold-Silver Price Today: अक्षय तृतीया से पहले सोने-चांदी के खरीदारों की बल्ले-बल्ले, दर्ज की गई गिरावट, जानें क्या है नया रेट

Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी के कीमतों में उतार चढ़ाव का सिलसिला जारी है। अक्षय तृतीया से पहले सोने-चांदी के दामों में हुए बदलाव ने सभी को हैरान कर दिया है। सोने और चांदी में गिरावट देखने को मिली। 24 कैरेट सोने में 1600 रुपये की गिरावट दर्ज की गई। वहीं चांदी चांदी की कीमत 5,700 रुपये टूटकर 2,53,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) रह गई।

भारत की बैंकिंग व्यवस्था में आएगी मजबूती, एसेट क्वालिटी और क्रेडिट मांग से मिल रहा सपोर्ट

भारत का बैंकिंग सेक्टर इस समय अच्छी स्थिति में दिखाई दे रहा है। एक हालिया सर्वे के अनुसार बैंकों की सेहत पहले से बेहतर हुई है और आने वाले समय में इसमें और सुधार होने की उम्मीद है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें