Search KhabarFast

Press ESC to close

Delhi News: राजधानी दिल्ली में मामूली विवाद में चले चाकू और तलवार, पांच लोग हुए घायल

Delhi News: राजधानी दिल्ली में मामूली विवाद में चले चाकू और तलवार, पांच लोग हुए घायल

Delhi News: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के कबीर नगर इलाके में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। नमाज़ पढ़कर लौट रहे एक बच्चे को लेकर शुरू हुई कहासुनी के बाद दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। बोतल, चाकू और तलवार जैसे धारदार हथियारों से हमले का आरोप है, जिसमें 5 लोग घायल हो गए।  

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के कबीर नगर इलाके में एक मामूली विवाद अचानक खूनी संघर्ष में बदल गया। पीड़ित परिवार के मुताबिक, नमाज़ पढ़कर घर लौट रहे एक बच्चे को लेकर दो पक्षों में कहासुनी शुरू हुई। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि पेप्सी की दुकान पर बैठे नौशाद नाम के युवक पर हमला कर दिया गया। आरोप है कि हमलावरों ने बोतलें फेंकी और चाकू और तलवार जैसे धारदार हथियारों से हमला किया। इस घटना में करीब पांच लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और कार्रवाई कर रही है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

गुरुग्राम के स्कूलों को फिर मिली बम की धमकी, बच्चों को तुरंत भेजा गया घर; पुलिस की टीम कर रही जांच

गुरुग्राम में स्कूलों की सुरक्षा को लेकर चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। बुधवार सुबह शहर के कई बड़े और नामी स्कूलों को एक बार फिर ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली।

रांची में दिल दहला देने वाला मामला, बेटी ने प्रेमी संग मिलकर दिया मां की हत्या को अंजाम

रांची से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने मां-बेटी के रिश्ते को शर्मसार कर दिया। डोरंडा थाना क्षेत्र के मनी टोला इलाके में एक गोद ली हुई बेटी ने अपने प्रेमी और उसके साथियों के साथ मिलकर अपनी मां की हत्या कर दी।

राजा रघुवंशी हत्याकांड...सोनम रघुवंशी को मिली जमानत, शिलांग छोड़ने पर रोक सहित सख्त शर्तें

देश में चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में बड़ा अपडेट सामने आया है। इस मामले में मुख्य आरोपी और राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम रघुवंशी को शिलांग की अदालत से जमानत मिल गई है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast