Search KhabarFast

Press ESC to close

ट्रेन में जज की पत्नी की दर्दनाक मौत, मृत्यु का कारण जानकर सिहर उठेंगे आप!

ट्रेन में जज की पत्नी की दर्दनाक मौत, मृत्यु का कारण जानकर सिहर उठेंगे आप!

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के रतलाम से दर्दनाक खबर सामने आई है। आमतौर पर कहा जाता है कि भारतीय रेलवे यात्रियों को सुरक्षित यात्रा का अनुभव करता है लेकिन, कई बार ऐसी अनहोनी भी हो जाती है, जो दिल को झकझोर देती है।      

मध्य प्रदेश के रतलाम में ट्रेन के वॉशरूम में एक जज की पत्नी की मौत हो गई। इस पूरे घटनाक्रम में सबसे दर्दनाक बात ये रही कि स्टेशन पर खड़े पति को इस बात अहसास ही नहीं हुआ कि उनकी पत्नी अब दुनिया को अलविदा कह चुकी हैं।

ट्रेन में महिला की मौत

यह घटना कांचीगुड़ा-भगत की कोठी एक्सप्रेस की है। जहां यात्रा के दौरान अचानक महिला की तबीयत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई। घटना के बाद रेलवे पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि राजस्थान के जिला एंव सत्र न्यायधीश राजकुमार चौहान अपनी पत्नी उषा के साथ जोधपुर से निंबाहेड़ा वापस आ रहे थे। दोनों अलग-अलग बोगी में यात्रा कर रहे थे। हालांकि, रास्ते में दोनों के बीच बातचीत होती रही। बातचीत के दौरान उषा ने अपने पति को बताया कि वह वॉशरूम जा रही है। जिसके बाद वॉशरूम में ही उषा की मौत हो गई।

कैसे पता चला मृतिका का

काफी देर बीत जान के बाद जब उषा ट्रेन से नहीं उतरी तो, मोबाइल फोने की लोकेशन ट्रेस करवाई। इस दौरान पता चला की उषा अभी ट्रेन के अंदर मौजूद है। मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने जावरा स्टेशन पर ट्रेन को रुकवाया। फिर ट्रेन के अंदर तलाशी ली गई। वहीं वॉशरूम की भी तलाशी ली गई, जिससे बाद देखा गया उषा अचेत अवस्था में पड़ी हुई मिली। फिर पुलिस ने तुरंत बाहर निकला और अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टर ने काफी जांच पड़ताल के बाद मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद परिवार में शोक की लहर है। परिजनों को सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव सौंप दिया गया। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi EV Policy 2026: 1 लाख की सब्सिडी से बदलेगा इलेक्ट्रिक वाहनों का बाजार, जानें कौन उठा सकेगा लाभ

Delhi EV Policy 2026: दिल्ली सरकार ने EV पॉलिसी 2.0 लॉन्च कर दी है। इस नई नीति का मकसद पुरानी पेट्रोल-डीजल गाड़ियों को हटाकर इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देना है। इसके लिए कुल 200 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है।

दिल्ली में ट्रांसपोर्ट का नया दौर...2028 से पेट्रोल टू-व्हीलर्स को नहीं मिलेगी मंजूरी, EV ड्राफ्ट हुआ जारी

Delhi EV policy 2028: दिल्ली सरकार ने आज ‘दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी 2026-2030’ का ड्राफ्ट जारी कर दिया है। इस ड्राफ्ट का सबसे बड़ा और सख्त प्रावधान यह है कि 1 अप्रैल 2028 से राजधानी में पेट्रोल या डीजल से चलने वाले किसी भी नए स्कूटर या बाइक का रजिस्ट्रेशन नहीं होगा।

तेल कंपनियों पर आफत...डीजल एक्सपोर्ट ड्यूटी 55.5 रुपये तक बढ़ी, मिडिल ईस्ट संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला

Diesel Export Tax Hike: मिडिल ईस्ट संकट और अंतरराष्ट्रीय तेल कीमतों में उछाल के बीच केंद्र सरकार ने डीजल निर्यात पर लगने वाली एक्सपोर्ट ड्यूटी को बढ़ाकर 55.5 रुपये प्रति लीटर कर दिया है। पहले यह ड्यूटी 21.5 रुपये प्रति लीटर थी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast