Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: रोहतक पुलिस की CIA 2 और एक बदमाश के बीच मुठभेड़, सत्यवान हत्याकांड में था आरोपी

Haryana News: रोहतक पुलिस की CIA 2 और एक बदमाश के बीच मुठभेड़, सत्यवान हत्याकांड में था आरोपी

Rohtak Encounter: हरियाणा के रोहतक पुलिस की सीआईए-2टीम ने सत्यवान अपहरण और हत्या मामले में फरार चल रहे एक ओर आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उसे काबू कर इलाज के लिए पीजीआईएमएस रोहतक में भर्ती कराया गया है। आरोपी के पास से एक देसी पिस्तौल और मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है।

रोहतक पुलिस के CIA 2इंचार्ज सतीश कादियान ने बताया कि खेड़ी साध के सत्यवान मर्डर केस में  इस मामले में पहले ही पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। आज दीपक लाठर निवासी गांव लाठ जिला सोनीपत को पुलिस मुठभेड़ के बाद काबू किया है। पुलिस को एक सूचना मिली थी सत्यवान मर्डर केस में शामिल एक आरोपी दीपक नाम का गांव गांधरा से अटायल गांव को इलाके में लाल बाइक पर घूम रहा है। इसी सूचना पर CIA 2की टीम गश्त पर थी यहां पर एक बाइक पर सवार था उसको रुकने का इशारा किया मगर वह नहीं रुका और बार बार वार्निंग देने के बाद भी पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की बदमाश और पुलिस के बीच दर्जन भर राउंड फायरिंग हुई है। इसमें हमारे ASI को भी गोली लगी बुलेट फ्रूफ जैकेट होने के कारण जान बच गई। इसका आपराधिक रिकार्ड है इसके ऊपर कई केस दर्ज है। यह सत्यवान मर्डर का प्रदीप डागर मुख्य आरोपी  का शूटर है। यह सत्यवान की हत्या में शामिल था। अभी तक सत्यवान मर्डर केस में यह छठी कार्रवाई है। प्रदीप डागर को पहले ही पुलिस ने एनकाउंटर में काबू कर आज गिरफ्तार किया है। 20फरवरी को सत्यवान का मर्डर केस में 24फरवरी को मनीष और मंजीत को गिरफ्तार कर उनके पास से पांच देसी पिस्तौल व कारतूस बरामद किए गए थे। 26फरवरी को सुशील और अजय को गिरफ्तार किया गया। 2मार्च को प्रदीप डागर और सोमबीर को भी मुठभेड़ के बाद काबू किया गया था।

गुरुवार शाम सीआईए-2टीम को सूचना मिली कि इस हत्याकांड में शामिल आरोपी दीपक पुत्र धर्मबीर निवासी गांव लाठ जिला सोनीपत गांधरा-अटायल रोड पर घूम रहा है। पुलिस टीम ने जब मोटरसाइकिल सवार संदिग्ध युवक को रोकने की कोशिश की तो उसने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी।पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी दीपक के दोनों पैरों में गोली लगी और उसे काबू कर लिया गया। आरोपी को तुरंत उपचार के लिए पीजीआईएमएस रोहतक में भर्ती कराया गया है।पुलिस के अनुसार आरोपी दीपक के खिलाफ हत्या, अवैध हथियार और मारपीट सहित चार आपराधिक मामले दर्ज हैं।

6 महीने पहले जमानत पर आया था बाहर

प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि वर्ष 2018 में सत्यवान ने अपने ही गांव के एक युवक की हत्या की थी, जिसमें उसे अदालत द्वारा आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। करीब छह महीने पहले वह हाईकोर्ट से जमानत पर बाहर आया था और इसी पुरानी रंजिश के चलते उसकी हत्या की गई।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

पुलिस स्टेशन से महज 200 मीटर की दूरी पर महिला को बेहरमी से उतारा मौत के घाट, महिला के पति पर भी किया हमला

Delhi Crime News: दिल्ली के आदर्श नगर थाना इलाके में पुलिस से महज 200 मीटर दूर महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। बीच-बचाव में आए पति पर भी चाकू से हमला हुआ और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपियों ने महिला पर कई वार करने के बाद उसका चेहरा पत्थर से कुचलने की भी कोशिश की। मौके पर ही महिला की मौत हो गई। स्थानीय व्यक्ति ने घायल पति को अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचाई। पुलिस ने हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नैनीताल, शारीरिक शोषण और ब्लैकमेलिंग, चंद पैसों के लिए महिला ने सारी हदें की पार; अब कसा शिकंजा

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से जो खबर आई है, वो वाक्य हैरत में डालने वाली है। क्यो कोई महिला चंदे पैसों के लिए घिनौना काम कर सकती है, वो भी नाबालिग के साथ। ये घटना सुनने में अजबी जरूर लग रहा है लेकिन, महिला ने जो किया उसे सुनकर आपका भी खून खौल जाएगा।

69 साल की उम्र में चढ़ा ऑनलाइन रोमांस का नशा, जवान गर्लफ्रेंड से मुलाकात ने बदल दी पूरी कहानी

Online Romance Scam: 69 साल की उम्र में भी रोमांस की तलाश महंगी पड़ गई। दरअसल, उत्तर प्रदेश के बिजनौर के एक बुजुर्ग डेटिंग ऐप पर जवान गर्लफ्रेंड से चैटिंग करने लगे, लेकिन मिलने पहुंचे तो हनीट्रैप का शिकार हो गए। आरोपियों ने उन्हें सुनसान जगह पर बुलाकर मारपीट की और नकदी, सोने के गहने समेत कुल 65,000 रुपये की संपत्ति लूट ली।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें