Search KhabarFast

Press ESC to close

Whatsapp चलाने के लिए जेब करनी होगी ढ़िली? जानें सब्सक्रिप्शन प्लान में क्या है खास

Whatsapp चलाने के लिए जेब करनी होगी ढ़िली? जानें सब्सक्रिप्शन प्लान में क्या है खास

Whatsapp Subscription Feature: इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म यानी व्हाट्सऐप अपने बढ़ते यूजर्स को देखते हुए बड़ा बदलाव करने जा रहा है। अब Whatsapp यूज करने के लिए आपको जेब ढ़िली करनी पड़ सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक वॉट्सऐप पेड सब्सक्रिप्शन प्लान लाने की तैयारी कर रहा है।

Whatsapp के इस पेड सब्सक्रिप्शन की टेस्टिंग शुरू हो गई है। वॉट्सऐप के यूजर को कुछ सुविधाओं के साथ प्लस सब्सक्रिप्शन लेना पड़ सकता है। अनपेड यूजर के मुकाबले सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को एक अलग अनुभव मिलेगा। 

कौन-कौन सी फीचर होगी

Whatsapp की डेवलपमेंट्स पर नजर रखने वाले साइट की रिपोर्ट के मुताबिक, पेड सब्सक्रिप्शन प्लान की तैयारी शुरू हो गई है। पेड वर्जन यूज करने वालों को पर्सनलाइज्ड इंटरफेस मिल सकता है। यूजर्स अपने मन मुताबिक आइकन और थीम को चेंज कर सकते हैं। एंडोरॉयड यूजर्स के लिए 14 नए आइकन उपलब्ध होंगे, जो अभी तैयार किया जा रहा है। इसके अलावा पेड वर्जन यूज करने वालों को चैट्स पिन करने की ज्यादा लिमिट मिलेगी। यूजर्स 20 चैट्स को पिन कर सकेंगे। वहीं, इनकमिंग वॉट्सऐप कॉल के लिए रिंगटोन्स का इस्तेमाल भी कर पाएंगे।  

अनपेड यूजर्स को क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी

एक रिपोर्ट के मुताबिक पेड वर्जन इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए कई और अनोखे फीचर जोड़े जा सकते हैं, जिसमें एक्सक्लूसिव स्टीकर पैक भी शामिल है। ये फीचर्स अपनेड यूजर्स को नहीं मिलेंगे। हालांकि, पहले से जो सुविधाएं मिल रही हैं, वह पहले की तरह मिलती रहेगी। अतिरिक्त सुविधाओं के लिए वॉट्सऐप के पेड वर्जन यूज करना पड़ेगा। बाताया जा रहा है कि सब्सक्रिप्शन फीचर टेस्टिंग पूरी होने के बाद वॉट्सऐप इसे रोल आउट कर सकती है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

समुद्री लुटेरे और वॉर...अब जहाजों की सुरक्षा होगी और भी पुख्ता, सरकार देगी करोड़ों का बीमा कवर

Government Marine Insurance Pool: वैश्विक तनाव और समुद्री जोखिमों के बीच भारत सरकार ने शिपिंग उद्योग को मजबूत सुरक्षा कवच प्रदान करने का बड़ा फैसला लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने शनिवार को भारत मैरीटाइम इंश्योरेंस पूल (Bharat Maritime Insurance Pool - BMI Pool) बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।

'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' में ईरानी गनबोट्स ने टैंकर पर बरसाईं गोलियां, पूरे इलाके में बढ़ा तनाव

Strait Of Hormouz: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में एक बार फिर तनाव बढ़ गया है। ब्रिटिश सेना ने 18 अप्रैल को पुष्टि की कि ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स की 2 गनबोट्स ने उस टैंकर पर फायरिंग की, जो इस समुद्री मार्ग से गुजर रहा था। वहीं, यूके मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस सेंटर ने कहा कि टैंकर और उसमें सवार चालक दल को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

'होर्मुज बंद है...', ईरानी सेना का भारतीय जहाज को अलर्ट; US संग बातचीत पर सस्पेंस बरकरार

Iran Warning to Indian Ship: होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। ईरानी नौसेना और इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने व्यावसायिक जहाजों को रेडियो संदेश भेजकर चेतावनी दी है कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज फिर से बंद कर दिया गया है और किसी भी जहाज को गुजरने की अनुमति नहीं है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें