Search KhabarFast

Press ESC to close

HARYANA NEWS: पलवल में हुई मौतों पर हुआ बड़ा खुलासा, प्रशासन ने लोगों से की खास अपील

HARYANA NEWS: पलवल में हुई मौतों पर हुआ बड़ा खुलासा, प्रशासन ने लोगों से की खास अपील

Palwal Newsहरियाणा के पलवल के गांव छांयसा में हुई मौतों के मामले में जिला प्रशासन ने बड़ा खुलासा किया है। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने लघु सचिवालय में प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि एनसीडीसी तथा पुणे और चेन्नई की विशेषज्ञ टीम की रिपोर्ट के आधार पर सामने आया है कि 13 मरीजों में से 8मरीजों की मौत का कारण एनर्जी ड्रिंक का सेवन और झोलाछाप डॉक्टरों से उपचार करवाना रहा है।

उपायुक्त ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से मामले में कार्रवाई करते हुए पांच झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई है। साथ ही संदिग्ध एनर्जी ड्रिंक की जांच भी करवाई जा रही है और पूरे मामले की लगातार निगरानी की जा रही है।उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से किए गए बचाव कार्यों के चलते गांव छांयसा में फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार गांव में सक्रिय हैं और लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर रही हैं।

प्रशासन ने लोगों से की अपील

उपायुक्त ने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत स्वास्थ्य शिविर या नजदीकी सरकारी अस्पताल में जांच करवाएं, ताकि समय पर इलाज संभव हो सके और बीमारी के फैलाव को रोका जा सके।उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा एनर्जी ड्रिंक और झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ जांच अभियान चलाया जा रहा है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। गांव में स्वच्छता, सुरक्षित पेयजल और स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं को भी सुनिश्चित किया गया है।
झोलाछाप डॉक्टरों से इलाज न करवाएं- स्वास्थ्य विभाग

स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए कैंप में हेपेटाइटिस-बी, हेपेटाइटिस-सी, एचआईवी और लिवर फंक्शन सहित कई जरूरी टेस्ट किए जा रहे हैं। आवश्यकता पड़ने पर लोग सरकारी हेल्पलाइन नंबर 01275-240022पर भी संपर्क कर सकते हैं।उपायुक्त ने लोगों से अपील की है कि वे झोलाछाप डॉक्टरों से इलाज न करवाएं और केवल पंजीकृत व योग्य डॉक्टरों से ही उपचार लें, ताकि किसी भी प्रकार के खतरे से बचा जा सके।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Rakshabandhan Special Train: रक्षाबंधन पर रेलवे ने चलाईं स्पेशल ट्रेनें, दिल्ली से इन रूटों पर मिलेगी राहत

रक्षाबंधन भारत के प्रमुख त्योहारों में से एक है। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग अपने घर और परिवार के पास पहुंचने के लिए दूसरे शहरों से यात्रा करते हैं। त्योहार के दौरान ट्रेनों में भीड़ बढ़ जाती है और टिकटों की वेटिंग लिस्ट तेजी से लंबी होने लगती है।

Delhi News: स्वाइन फ्लू की दस्तक से मचा हड़कंप, छात्रों की सुरक्षा के लिए ए़डवाइजरी जारी

Delhi News:दिल्ली में मौसमी इन्फ्लुएंजा और स्वाइन फ्लू को लेकर शिक्षा निदेशालय ने स्कूलों को सतर्कता बरतने के आदेश दिए हैं। निदेशालय ने सभी सरकारीस सरकारी सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों को सावधानी बरतने के आदेश दिए हैं।

Delhi News: रेखा सरकार जल आपूर्ति व्यवस्था बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध, केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने 2500 करोड़ के ऋण को मंजूरी दी

Delhi News: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि केंद्र सरकार के वित्त मंत्रालय द्वारा दिल्ली की जल आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए ₹2,500 करोड़ के ऋण को मंजूरी दी गई है। उन्होंने कहा कि इस राशि का उपयोग जल आपूर्ति ढांचे को मजबूत करने और दिल्लीवासियों को बेहतर जल सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए किया जाएगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast