भाजपा मुख्यालय में जलेबी की खुशबू, नतीजों से पहले उत्सव जैसा माहौल

भाजपा मुख्यालय में जलेबी की खुशबू, नतीजों से पहले उत्सव जैसा माहौल

Maharashtra-Jharkhand Election:महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव की मतगणना आज से शुरू हो गई है। जल्द ही रुझान सामने आने की संभावना है। हालांकि, इससे पहले ही दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मुख्यालय में खुशी का माहौल है। मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें भगवा पगड़ी पहने एक शख्स गरम-गरम जलेबियां छानते हुए नजर आ रहे हैं। यह दिखाता है कि भाजपा को दोनों राज्यों में अपनी जीत का पूरा विश्वास है।

एग्जिट पोल्स से भाजपा का आत्मविश्वास बढ़ा

वोटिंग के बाद आए एग्जिट पोल्स ने भाजपा और उसके सहयोगी दलों का मनोबल बढ़ाया है। इन पोल्स से यह संकेत मिल रहा है कि भाजपा को जनता का समर्थन प्राप्त है। हालांकि, अब सभी की निगाहें अंतिम चुनावी नतीजों पर टिकी हैं, जो कुछ ही घंटों में सामने आ सकते हैं।

चुनावी नतीजों से पहले नेताओं की बयानबाजी भी जारी है। दिंडोशी विधानसभा क्षेत्र से शिवसेना के उम्मीदवार संजय निरुपम ने कहा, "आज का दिन हमारे लिए और महाराष्ट्र के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। मैं सिद्धिविनायक भगवान के चरणों में प्रार्थना करने आया हूं, ताकि महायुति की सरकार वापस आ सके।" उन्होंने यह भी कहा कि अगला मुख्यमंत्री महायुति का ही होगा और यह तय है कि उनकी सरकार बनेगी।

"हम हैट्रिक लगाने जा रहे हैं"

मुंबादेवी विधानसभा क्षेत्र से शिवसेना की उम्मीदवार शाइना एनसी ने कहा, "एकनाथ शिंदे, देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार ने पिछले 2.5सालों में शानदार काम किया है, और लोगों ने उनके काम के आधार पर वोट दिया है। यह चुनाव इतिहास बनेगा, क्योंकि हम हैट्रिक लगाने जा रहे हैं।"

इसके अलावा, शिवसेना के अंधेरी पूर्व निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार मुर्जी पटेल ने भी सिद्धिविनायक मंदिर जाकर प्रार्थना की। उन्होंने दावा किया, "हम अंधेरी में 20,000से ज्यादा मतों से जीतने जा रहे हैं, क्योंकि पिछले 10सालों में यहां कोई विकास नहीं हुआ।"

Leave a comment