Search KhabarFast

Press ESC to close

अब वंदे मातरम को भी मिलेगा राष्ट्रगान की तरह सम्मान, मोदी सरकार बनाने जा रही है नियम

अब वंदे मातरम को भी मिलेगा राष्ट्रगान की तरह सम्मान, मोदी सरकार बनाने जा रही है नियम

vande mataram controversy: मोदी सरकार राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम को राष्ट्रगान के समान ही सम्मान दिलाने के लिए एक प्रोटोकॉल तैयार करने की योजना बना रही है। एक रिपोर्ट के अनुसार इस महीने की शुरुआत में गृह मंत्रालय की ओर से आयोजित एक उच्च-स्तरीय बैठक में इस मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की गई है। भारत के संविधान के मुताबिक राष्ट्रगान और राष्ट्रीय गीत दोनों को समान सम्मान मिला है लेकिन कानूनी और अनिवार्य प्रोटोकॉल के मामले में दोनों के बीच बड़ा अंतर है। दरअसल राष्ट्रगान के गायन के समय खड़ा होना जरूरी है और इसका अपमान करने पर राष्ट्रीय सम्मान अपमान निवारण अधिनियम 1971 के तहत सजा का प्रावधान किया गया है। वहीं दूसरी ओर राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के गायन के समय खड़ा होने के लिए कोई कानूनी अनिवार्यता या लिखित नियम नहीं है। 
 
 गृह मंत्रालय की बैठक में चर्चा
 
एक रिपोर्ट के हवाले से बताया है कि गृह मंत्रालय की बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा हुई है। इस दौरान राष्ट्रीय गीत के गायन के नियम और निर्देश सहित सम्मान के तरीके पर चर्चा हुई. बैठक में इन बिंदुओं पर चर्चा की गई कि क्या वंदे मातरम को गाने के समय, स्थान और तरीके के लिए स्पष्ट नियम बनाए जाने चाहिए? क्या इसके गायन के दौरान राष्ट्रगान की तरह खड़ा होना अनिवार्य किया जाए? क्या राष्ट्रीय गीत का अपमान करने वालों पर जुर्माना या कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए? बता दें कि ये कदम ऐसे समय में उठाया जा रहा है, जब मोदी सरकार वंदे मातरम का साल भर चलने वाला उत्सव मना रही है तो वहीं बीजेपी ने कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति के चलते राष्ट्रीय गीत के महत्व को कम करने का आरोप लगाया है। 
 
 
1937 में वंदे मातरम के कुछ छंदों को हटाया गया
 
कांग्रेस अधिवेशन 1937 में वंदे मातरम के कुछ छंदों को हटा दिया गया था, जिसे लेकर बीजेपी का आरोप है कि इसी नीति ने विभाजन की नींव रखी, जबकि कांग्रेस का कहना है कि बीजेपी इतिहास को तोड़-मरोड़ रही है। पिछले कुछ सालों में अदालतों में कई याचिकाएं दायर की गई हैं, जिनमें मांग की गई है कि वंदे मातरम के लिए भी राष्ट्रगान जैसा ही फ्रेमवर्क तैयार किया जाए।  केंद्र की मोदी सरकार ने साल 2022 में सुप्रीम कोर्ट को बताया था कि अभी तक राष्ट्रीय गीत के लिए ऐसे कोई दंडात्मक प्रावधान जारी नहीं किए गए हैं। बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा लिखित वंदे मातरम स्वदेशी आंदोलन के दौरान आजादी का सबसे बड़ा नारा बनकर उभरा था। सरकार इसे फिर से उसी गौरवशाली स्थान पर स्थापित करने की कोशिश कर रही है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Meta स्मार्ट ग्लास से रिकॉर्डिंग की कोशिश? CM शिवकुमार के दावे से कर्नाटक की राजनीति गर्म

DK Shivkumar Alleges Businessman:कर्नाटक की राजनीति में स्टिंग ऑपरेशन को लेकर नया विवाद सामने आया है। मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने दावा किया है कि एक उद्योगपति ने Meta स्मार्ट ग्लास पहनकर उनका स्टिंग ऑपरेशन करने की कोशिश की थी। शिवकुमार ने एक विशेष इंटरव्यू में इस कथित घटना का जिक्र करते हुए बताया कि वह

अनंत सिंह को JDU ने पार्टी से निकाला, पत्नी नीलम देवी पर भी कार्रवाई; विधायकी पर मंडराया खतरा

Bihar News: बिहार की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। अनंत सिंह को जनता दल यूनाइटेड (JDU) से निष्कासित किए जाने की खबर के बाद उनकी पत्नी नीलम देवी को लेकर भी पार्टी की कार्रवाई

सोनिया गांधी ने ट्विटर पर किया डेब्यू, राजीव गांधी से पहली मुलाकात को किया याद

Sonia Gandhi On Twiter : 24 अक्टूबर को X पर डेब्यू करते हुए, कांग्रेस पार्लियामेंट्री पार्टी (CPP) की चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने अपनी आने वाली बायोग्राफी 'बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ़ लव' के बारे में बताया। एक वीडियो पोस्ट में उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के साथ अपनी पहली मुलाकात को याद कर बताया कि कैसे वे स्टूडेंट रहते हुए इंग्लैंड के एक ग्रीक रेस्टोरेंट में मिले थे।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast