Delhi News: दिल्ली के वेलकम इलाके में चली ताबड़तोड़ फायरिंग, युवक की मौत से सनसनी

Delhi News: दिल्ली के वेलकम इलाके में चली ताबड़तोड़ फायरिंग, युवक की मौत से सनसनी

Delhi Firing: दिल्ली के वेलकम इलाके के एक कैफे में फैजान नाम के युवक को बाइक सवार बदमाश ने गोली मार दी और मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भजे दिया। साथ ही घटना की जांच में जुट गई।

नार्थ ईस्ट दिल्ली के वेलकम इलाके में मिस्टर किंग लॉज़ कैफे में फायरिंग की गई। इस घटना में एक फैजान नाम के युवक को गोली गई। घायल युवक को पास के जीटीबी अस्पताल ले जाएगा। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक की हत्या क्यों की गई है। इस बात का खुलासा अभी तक नहीं हुआ है। फिलहाल दिल्ली पुलिस और फ़ोरेसिक किं टीम मौके पर जांच में जुट गई है। वहीं कैफे में लगे सीसीटीवी फुटेज दिल्ली पुलिस अपने कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है। उधर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाटम के लिए भेज दिया है।

आरोपियों की तालाश में जुटी पुलिस  

पुलिस के मुताबिक, 23 जनवरी की रात 10 बजकर 28 मिनट पर यह घटना घटी। फायरिंग की सूचना मिलते वेलकम थाने की टीम मौके पर पहुंची और पुलिस ने रेस्टोरेंट के भीतर गंभीर रूप से घायल फैजान को तुरंत जीटीबी अस्पताल पहुंचाया, जहां पर डॉक्‍टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल, पुलिस आरोपियों की तालाश में जुट गई है।

Leave a comment