
Maharashtra Assembly Election Result 2024: आज महाराष्ट्र में 288 सीटों का फैसला होने वाला है। सुबह आठ बजे से ही वोटों की गिनती शुरु हो चुकी है। शुरुआती रुझानों में BJPके नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन को बहुमत मिलता दिख रहा है। वहीं कांग्रेस, उद्धव ठाकरे और शरद पवार का महाविकास अघाड़ी गठबंधन काफी पीछे दिख रहा है।
यानी ये रुझान भाजपा और उसके सहयोगी दलों की तरफ बढ़ रहे है। जबकि शरद पवार, उद्धव ठाकरे और कांग्रेस के लिए निराशा नजर आ रही है। से में राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो राज्य में शायद यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का नारा बंटेंगे तो कटेंगे का असर दिख रहा है। बता दें. सीएम योगी ने अपनी कई रैलियों में यह नारा उठाया था। बताया जा रहा है कि इस नारे का असर हुआ है और जमकर पोलराइजेशन देखने को मिला है। इस पर पीएम नरेंद्र मोदी ने भी कहा था कि एक हैं तो सेफ हैं। जो एक तरह से इसी नारे का विस्तार था।
BJP को मिली बढ़त
अब तक के रुझानों की मानें तो BJP को विदर्भ के अलावा मुंबई, पश्चिम महाराष्ट्र जैसे इलाकों में भी बढ़त मिली है। वहीं, एग्जिट पोल्स में टाइट फाइट की बात कही जा रही थी। बता दें, इसी साल हुए लोकसभा चुनावों में भी BJP को करारा झटका लगा था। अब अगर यही रुझान रहता है तो महाविकास अघाड़ी को बड़ी जीत मिल सकती है।
क्या है महायुति की प्लानिंग?
दरअसल लोकसभा चुनाव में महाविकास अघाड़ी के दलों ने आरक्षण छिनने और संविधान बदले जाने का प्रचार किया था। उसके चलते उन्हें इलेक्शन में फायदा भी हुआ। लेकिन इस बार महायुति ने पहले ही प्लानिंग कर ली। उन्होंने अपने चुनावी प्रचार में कई जातियों को ओबीसी की सूची में शामिल किया गया। टिकट बंटवारे में भी उनके बारे में सोचा गया। इसके अलावा चुनाव से कुछ महीने पहले लड़की बहिन योजना की भा शुरुआत की गई थी।
वहीं, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने पहले कहा था कि राज्य में बढ़ा हुआ वोट हमारे पक्ष में है। उनकी मानें तो इतिहास बताता है कि जब भी वोट प्रतिशत बढ़ा है तो हमें ही फायदा हुआ है। उनका कहना है कि लड़की बहिन योजना को लोगों ने पसंद किया है और उसके समर्थन में लोग बाहर निकल रहे हैं। इस बार महाराष्ट्र में योगी आदित्यनाथ की बहुत ज्यादा सक्रियता थी।
Leave a comment