Search KhabarFast

Press ESC to close

यूपी के झांसी में माफिया अतीक अहमद के बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत, डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार

यूपी के झांसी में माफिया अतीक अहमद के बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत, डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार

UP News: उत्तर प्रदेश के झांसी में एक दर्दनाक सड़क हादसे में माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की मौत हो गई। हादसा झांसी-कानपुर हाईवे पर हुआ, जहां तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। इस दुर्घटना में अबान के दोस्त सोनू की भी मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, 21 वर्षीय अबान अहमद प्रयागराज से झांसी जेल में बंद अपने बड़े भाई अली अहमद से मिलने जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में अचानक एक जानवर सामने आ गया। उसे बचाने के प्रयास में कार का संतुलन बिगड़ गया और वाहन डिवाइडर से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कार में सवार सभी लोगों को बाहर निकाला और इलाज के लिए मोंठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद अबान अहमद और उसके दोस्त सोनू को मृत घोषित कर दिया।

हादसे में कार सवार तीन अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनकी पहचान उमर अहमद, मोहम्मद जैद और असलम के रूप में हुई है। घायलों का इलाज जारी है। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए झांसी भेज दिया है। फिलहाल पुलिस हादसे की जांच कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा सरकार ने चंडीगढ़-पंचकूला के सरकारी मकानों के लिए मांगे आवेदन, जानें क्या है आखिरी तारीख

Haryana News: अगस्त-हरियाणा सरकार ने चंडीगढ़ एवं पंचकूला स्थित सरकारी मकानों के आवंटन के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक पात्र कर्मचारी https://awas.haryanapwd.gov.in  पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। आउट ऑफ टर्न अलॉटमेंट (चिकित्सा आधार) के लिए ऑनलाइन जमा करवाने या आवेदन अपडेट करने तथा वरीयताएं भरने की अवधि 12 अगस्त, 2026 (रात्रि 11.59 बजे तक) निर्धारित की गई है। सभी श्रेणियों के आवेदकों के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करवाने, आवेदन अपडेट करने तथा आवास की वरीयता भरने की अवधि 24 अगस्त, 2026 (रात्रि 11.59 बजे तक) रहेगी।

हरियाणा के युवाओं पर CM सैनी का फोकस, शिक्षा और रोजगार को लेकर रखी सरकार की योजना

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोनीपत में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने युवाओं से सीधा संवाद करते हुए कहा कि प्रदेश के युवाओं के हित राज्य सरकार की पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि युवाओं में ही विकसित और उज्ज्वल भारत का भविष्य दिखाई देता है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast