Search KhabarFast

Press ESC to close

झारखंड में पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का आंदोलन तेज, भूख हड़ताल पर 5 छात्र; सरकार ने बातचीत का दिया न्योता

झारखंड में पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का आंदोलन तेज, भूख हड़ताल पर 5 छात्र; सरकार ने बातचीत का दिया न्योता

Jharkhand Students Protest: झारखंड में परीक्षा पेपर लीक और भर्ती में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ छात्रों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में चल रहे प्रदर्शन में अब पांच छात्र अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं।  झारखंड में परीक्षा पेपर लीक और भर्ती में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ छात्रों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में चल रहे प्रदर्शन में अब पांच छात्र अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं।

सरकार ने की पहल शुरू

वहीं, हेमंत सोरेन सरकार ने छात्रों से बातचीत कर समस्या का समाधान निकालने की पहल शुरू कर दी है। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के नेता और छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो पिछले पांच दिनों से अनिश्चितकालीन अनशन पर हैं। गुरुवार को उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारी बातचीत के लिए अपने प्रतिनिधियों का चयन करेंगे। हालांकि, छात्रों ने पहले बंद कमरे में होने वाली बातचीत से इनकार कर दिया था। उनका कहना है कि सरकार से बातचीत खुले मंच पर या मीडिया और कैमरों की मौजूदगी में होनी चाहिए।

छात्र कर रहे ये मांग

यह आंदोलन 25 जुलाई से JPSC-JSSC सुधार मंच के बैनर तले शुरू हुआ था। छात्रों का आरोप है कि झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की परीक्षाओं में लगातार अनियमितताएं हो रही हैं। प्रदर्शनकारी 14वीं झारखंड PSC सिविल सेवा परीक्षा को रद्द करने और पूरे मामले की जांच सीबीआई या राज्य के बाहर के रिटायर्ड हाई कोर्ट जजों की समिति से कराने की मांग कर रहे हैं। छात्रों ने JPSC और JSSC में बड़े स्तर पर सुधार की भी मांग उठाई है। आंदोलन के बढ़ते दबाव के बीच पांच प्रदर्शनकारी, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं, देवेंद्र नाथ महतो के साथ भूख हड़ताल में शामिल हो गए। इस बीच महतो की तबीयत भी बिगड़ने लगी थी। उनका ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर काफी गिर गया था।

वांगचुक ने भी देवेंद्र नाथ महतो से बात

सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने भी देवेंद्र नाथ महतो से फोन पर बातचीत की और उनसे स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए पानी पीने की अपील की। वांगचुक की अपील के बाद महतो ने पानी पीना शुरू कर दिया, लेकिन उन्होंने अपना आंदोलन जारी रखने का फैसला किया। उधर, हेमंत सोरेन सरकार ने छात्रों से बातचीत के लिए मंत्रियों और अधिकारियों की एक कमेटी बनाई है। रांची के एसडीओ कुमार रजत और एडीएम धनंजय कुमार प्रदर्शन स्थल पहुंचे और छात्रों को मुख्यमंत्री आवास पर पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ बातचीत का न्योता दिया।

पेपर लीक की समस्या युवाओं की बड़ी चिंता

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि पेपर लीक की समस्या सिर्फ झारखंड ही नहीं बल्कि पूरे देश के युवाओं की बड़ी चिंता है। उन्होंने कहा कि सरकार इस मामले को गंभीरता से ले रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि छात्रों की मांगों पर विचार किया जाएगा और जल्द ही समाधान निकाला जाएगा। इस मामले में सीआईडी की जांच भी जारी है। अब तक 20 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जांच एजेंसी ने कई जिलों में छापेमारी भी की है। वहीं, छात्रों के प्रस्तावित विधानसभा घेराव को देखते हुए रांची विधानसभा क्षेत्र के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। 6 से 12 अगस्त तक विधानसभा के 750 मीटर क्षेत्र में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। अब सभी की नजर 7 और 10 अगस्त को होने वाले छात्र आंदोलन पर है।

Also read: केजरीवाल ने Meta पर लगाया गंभीर आरोप, बोले- दबाव में आकर कंपनी ने उनका अकाउंट प्रतिबंधित कर दिया

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Aaj Ka Mausam 10 August 2026: यूपी-बिहार और दिल्ली-NCR समेत 12 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

Aaj Ka Mausam 10 August 2026: देश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। कई हिस्सों में भारी बारिश के कहर से राहत मिल सकती है, तो कहीं भारी बारिश का अलर्ट भी जारी कर दिया है। इसी बीच मौसम विभाग ने बड़ा अलर्ट जारी किया है। IMD के मुताबिक, यूपी-बिहार, दिल्ली-NCR सहित 12 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं 10 से 13 अगस्त के बीच जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भारी बारिश की संभावना है, जबकि 10 से 15 अगस्त तक हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी तेज बारिश का दौर जारी रह सकता है।

Jharkhand Student Protest: रांची विधानसभा की ओर छात्रों का मार्च शुरू, शांति बनाए रखने का किया वादा

Jharkhand Student Protest: JPSC JSSC सुधार मंच' से जुड़े नौकरी के इच्छुक उम्मीदवार सोमवार को रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में इकट्ठा हुए। उन्होंने खास तौर पर डिज़ाइन की गई सफेद टी-शर्ट पहनी हुई थी, जिन पर "स्वयंसेवक" लिखा था। वे झारखंड विधानसभा की ओर 'विधानसभा घेराव' प्रदर्शन के लिए मार्च करने की तैयारी कर रहे थे।

'जो खेलेगा वह खिलेगा', कॉमनवेल्थ गेम्स के मेडलवीरों से मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने दिया बड़ा संदेश

PM Modi Interacts With CWG Medalist:स्कॉटलैंड के ग्लासगो शहर में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय एथलीटों का अभूतवपूर्व प्रदर्शन देखने को मिला। जिसमें कुल 39 पदक भारी की झोली में आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार यानी 9 अगस्त को पीएम आवास पर इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक अपने नाम करने वाले मेडलिस्ट से मुलाकात

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast