Search KhabarFast

Press ESC to close

हरियाणा के युवाओं पर CM सैनी का फोकस, शिक्षा और रोजगार को लेकर रखी सरकार की योजना

हरियाणा के युवाओं पर CM सैनी का फोकस, शिक्षा और रोजगार को लेकर रखी सरकार की योजना

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोनीपत में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने युवाओं से सीधा संवाद करते हुए कहा कि प्रदेश के युवाओं के हित राज्य सरकार की पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि युवाओं में ही विकसित और उज्ज्वल भारत का भविष्य दिखाई देता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करना आसान नहीं होता, लेकिन हरियाणा का युवा मेहनत और लगन के दम पर हर चुनौती का सामना करता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार युवाओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है और उनके बेहतर भविष्य के लिए लगातार काम कर रही है।

सीएम सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार ने पुरानी व्यवस्थाओं में बदलाव करते हुए पारदर्शिता और योग्यता आधारित व्यवस्था को मजबूत करने का काम किया है। शिक्षा के क्षेत्र में अवसरों की समानता, पारदर्शी व्यवस्था और प्रतिभा को सम्मान देना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में बुनियाद कार्यक्रम का विस्तार किया गया है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को भी बेहतर शिक्षा और गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन मिल सके। वहीं, सुपर-100 कार्यक्रम के जरिए सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले सैकड़ों विद्यार्थियों को प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रवेश का अवसर मिला है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सुपर-100 कार्यक्रम की सफलता को देखते हुए इस वर्ष इसकी सीटों को बढ़ाकर 500 कर दिया गया है। इसके अलावा प्रदेश में पीएम श्री और संस्कृति मॉडल स्कूलों की स्थापना कर विश्वस्तरीय शिक्षा व्यवस्था की दिशा में कदम उठाए गए हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा सरकार ने चंडीगढ़-पंचकूला के सरकारी मकानों के लिए मांगे आवेदन, जानें क्या है आखिरी तारीख

Haryana News: अगस्त-हरियाणा सरकार ने चंडीगढ़ एवं पंचकूला स्थित सरकारी मकानों के आवंटन के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक पात्र कर्मचारी https://awas.haryanapwd.gov.in  पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। आउट ऑफ टर्न अलॉटमेंट (चिकित्सा आधार) के लिए ऑनलाइन जमा करवाने या आवेदन अपडेट करने तथा वरीयताएं भरने की अवधि 12 अगस्त, 2026 (रात्रि 11.59 बजे तक) निर्धारित की गई है। सभी श्रेणियों के आवेदकों के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करवाने, आवेदन अपडेट करने तथा आवास की वरीयता भरने की अवधि 24 अगस्त, 2026 (रात्रि 11.59 बजे तक) रहेगी।

यूपी के झांसी में माफिया अतीक अहमद के बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत, डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार

UP News: उत्तर प्रदेश के झांसी में एक दर्दनाक सड़क हादसे में माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की मौत हो गई। हादसा झांसी-कानपुर हाईवे पर हुआ, जहां तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। इस दुर्घटना में अबान के दोस्त सोनू की भी मौत हो गई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast