Search KhabarFast

Press ESC to close

NIA Recruitment 2026: NIA में नौकरी करने का शानदार मौका...50 पदों पर निकली भर्ती, ₹19,900 से ₹1,51,100 तक होगी सैलरी; जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया

NIA Recruitment 2026: NIA में नौकरी करने का शानदार मौका...50 पदों पर निकली भर्ती, ₹19,900 से ₹1,51,100 तक होगी सैलरी; जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया

NIA Ministerial Staff Recruitment: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है। देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने कई पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जिसके तहत NIA ने मिनिस्टीरियल स्टाफ के 50 पदों पर आवेदन मांगे है। इन पदों पर अप्लाई करने के लिए आपको NIA की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करना होगा। चयनित उम्मीदवारों को हर महीने ₹19,900 से लेकर ₹1,51,100 तक की सैलरी मिल सकती है। तो चलिए इस भर्ती से जुड़ी सारी डिटेल्स के बारे में जानते है।

इन तारीखों पर नजर डालें

आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत - 25 सितंबर 2026 
आवदन की आखिरी तारीख - 25 नवंबर 2026

किस पद पर कितनी वैकेंसी?  

कुल पद - 50 पद 
सीनियर प्राइवेट सेक्रेटरी - 3 पद 
सेक्शन ऑफिसर/ऑफिस सुपरिंटेंडेंट - 5 पद 
असिस्टेंट- 5 पद 
अकाउंटेंट - 1 पद 
स्टेनोग्राफर ग्रेड-I - 15 पद 
स्टेनोग्राफर ग्रेड-II - 6 पद 
अपर डिविजन क्लर्क (UDC) - 3 पद  
लोअर डिविजन क्लर्क (LDC) - 12 पद  

Also read: Gold-Silver Crash: सोने-चांदी की कीमतों में मची भारी उथल-पुथल, सिल्वर 1.50 लाख से नीचे; गोल्ड भी हुआ हजारों रुपये सस्ता

कौन आवेदन कर सकता है?  

1. शैक्षणिक योग्यता - उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान/विश्वविद्यालय की ग्रेजुएशन डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा कंप्यूटर का ज्ञान होना जरूरी है। असिस्टेंट/अकाउंटेंट के पद के लिए ग्रेजुएशन + संबंधित विभाग में अनुभव होना चाहिए।  

2. आयु सीमा - उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 56 वर्ष होनी चाहिए।

कैसे करें सेलेक्शन?

1. सबसे पहले NIA की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें। 
2. इसके बाद भर्ती के सेक्शन में जाएं और संबंधित पोस्ट पर क्लिक करें। 
3. फिर अपनी सारी डिटेल भरें और दस्तावेज अपलोड करें। 
4. आवेदन शुल्क भरें और फॉर्म को सबमिट करें। 
5. आखिर में फॉर्म का प्रिंटआउट लेना न भूलें। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Gold-Silver Crash: सोने-चांदी की कीमतों में मची भारी उथल-पुथल, सिल्वर 1.50 लाख से नीचे; गोल्ड भी हुआ हजारों रुपये सस्ता

Gold-Silver Price Drop: सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर है। आज 20 नवंबर को कीमतों धातुओं के दामों में जोरदार गिरावट देखने को मिली है। आज बाजार खुलते ही चांदी 10 हजार रुपये सस्ती हो गई, जिससे इसकी ताजा कीमत 1,46,868 रुपये प्रति किलो दर्ज की गई। यानी 1.50 लाख रुपये से नीचे पहुंच गई। तो वहीं, यही हाल सोने की कीमतों में भी देखने को मिल रहा है।

Gold-Silver Price Today 20 November 2026: सोने-चांदी की कीमतों में भूचाल! लगातार आठवें दिन सस्ता हुआ गोल्ड, सिल्वर के दाम भी गिरे

Gold-Silver Price Today 20 November 2026: सोने और चांदी के दामों में गिरावट का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को बाजार खुलने से पहले सोने की कीमतों में लगातार आठवें कारोबारी सत्र में कमजोरी दर्ज की गई। दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना घटकर 1,34,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं MCX पर 24 कैरेट गोल्ड का वायदा भाव 2,266 रुपये यानी 1.75 फीसदी गिरकर 1,27,548 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। बुलियंस और गुडरिटर्न्स के आंकड़ों में भी सोने के दाम में नरमी दिखाई दी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast