कोलकता सड़क हादसा में 9 जिंदगियां खत्म, परिवारों में छाया मातम

Kolkata Road Accident: पश्चिम बंगाल के पुरुलिया-जमशेदपुर नेशनल हाईवे 18 पर शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे ने नौ लोगों की जिंदगी छीन ली। इस दुखद घटना में कई लोग घायल भी हुए हैं। जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय पुलिस और प्रशासन के अनुसार यह हादसा एक बोलेरो और ट्रेलर की आमने-सामने की टक्कर के कारण हुआ। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ा दी है।
हादसे का विवरण
पुलिस खबरों के अनुसार यह हादसा सुबह करीब 6:30 बजे हुआ। जब बोलेरो में सवार लोग पुरुलिया से जमशेदपुर की ओर जा रहे थे। तब तक तेज रफ्तार चला रहा ड्राइवर की लापरवाही के कारण बोलेरो अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे ट्रेलर से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज हुई कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार नौ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।
पुलिस की कार्रवाई
हादसे की सूचना मिलते ही पश्चिम बंगाल पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं। और घायलों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया और मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और ट्रेलर चालक को हिरासत में लिया गया है। जांच में सड़क की स्थिति वाहनों की गति और अन्य तकनीकी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। प्रशासन ने मृतकों के परिवारों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है। और हाईवे पर नियमित निगरानी गति सीमा लागू करने और ड्राइवरके लिए जागरूकता अभियान चलाए जाएं।
Leave a comment