Search KhabarFast

Press ESC to close

Holi Diet: होली की मस्ती के बीच सेहत न हो खराब, इन 5 हेल्थ टिप्स को जरूर करें फॉलो

Holi Diet: होली की मस्ती के बीच सेहत न हो खराब, इन 5 हेल्थ टिप्स को जरूर करें फॉलो

Holi Diet Tips: होली का त्योहार रंगों, खुशियों और स्वादिष्ट व्यंजनों से भरा होता है, लेकिन उत्साह में अगर खान-पान और कुछ जरूरी सावधानियों पर ध्यान न दिया जाए तो पेट खराब, एसिडिटी, फूड पॉइजनिंग, डिहाइड्रेशन या एलर्जी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, होली के दौरान तला-भुना, मीठा और मिलावटी भोजन सबसे बड़ा खतरा बन जाता है। साल 2026में होली 04मार्च को मनाई जाएगी, इससे पहले उन टिप्स को जान लें, जिन्हें अपनाकर आप बीमार होने से बच सकते हैं।

होली पर रखें सेहत का ध्यान

1. ज्यादा तला-भुना और मीठा खाने से बचें

होली पर गुजिया, पकौड़े, नमकीन, जलेबी, ठंडाई और फ्राइड स्नैक्स का बोलबाला रहता है। इनका ज्यादा सेवन अपच, एसिडिटी, पेट में भारीपन, ब्लड शुगर स्पाइक और कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का कारण बन सकता है। विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि इनका सेवन सीमित मात्रा में करें और घर के बने हल्के व्यंजनों को प्राथमिकता दें।

2. पानी और हाइड्रेशन का ध्यान रखें

रंग खेलते हुए पसीना निकलता है और बाहर रहने से डिहाइड्रेशन हो सकता है। कई लोग पानी कम पीते हैं, जिससे थकान, सिरदर्द या गंभीर मामलों में हीट स्ट्रोक जैसी समस्या हो सकती है। होली से पहले, दौरान और बाद में खूब पानी, नारियल पानी, नींबू पानी या ORS पिएं। ठंडाई या कोल्ड ड्रिंक्स ज्यादा न लें।

3. मिलावटी या स्ट्रीट फूड से परहेज करें

होली के समय मिठाइयों, ठंडाई और स्नैक्स में मिलावट का खतरा बढ़ जाता है। दूध, मावा, घी या मसालों में मिलावट से फूड पॉइजनिंग, उल्टी-दस्त या संक्रमण हो सकता है। घर पर बने ताजा और स्वच्छ भोजन को चुनें। स्ट्रीट फूड या अनजान स्रोत से पानी/ड्रिंक्स न लें।

4. भांग या शराब का अत्यधिक सेवन करना

कई जगहों पर भांग वाली ठंडाई या अल्कोहल का सेवन आम है। ज्यादा मात्रा में लेने से चक्कर, डिहाइड्रेशन, एक्सीडेंट या पेट की गड़बड़ी हो सकती है। अगर लेना ही है तो कम मात्रा में और जिम्मेदारी से लें। बच्चों और गर्भवती महिलाओं को इससे दूर रहना चाहिए।

5. खाने के बाद तुरंत रंग खेलना

खाने के तुरंत बाद ज्यादा पानी या रंग खेलने से पाचन बिगड़ सकता है। पहले हल्का नाश्ता करें, फिर रंग खेलें और बाद में संतुलित भोजन लें। होली के बाद हल्का, पौष्टिक भोजन जैसे फल, सब्जियां, स्प्राउट्स और सूप लें ताकि शरीर डिटॉक्स हो सके।

होली का मजा लेने के लिए संतुलित खान-पान और हाइड्रेशन सबसे जरूरी है। अगर कोई पुरानी बीमारी जैसे डायबिटीज, एसिडिटी या एलर्जी है तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें। इन सावधानियों से होली खुशहाल और सेहतमंद बनी रहेगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

इंसान जोखिम लेगा या नहीं...दिमाग फैसला लेने से पहले ही दे देता है सिग्नल, शोधकर्ताओं का दावा

Brain signals before Decision: सैन फ्रांसिस्को स्थित कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय (UCSF) और बर्कले स्थित कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने मानव मस्तिष्क के दो पड़ोसी क्षेत्रों की पहचान की है जो जोखिम लेने का निर्णय लेते समय प्रतिस्पर्धा करते प्रतीत होते हैं। उन्होंने पाया कि उनकी गतिविधि निर्णय लेने से लगभग आधा सेकंड पहले ही उसकी भविष्यवाणी कर सकती है।

रोजाना एक गिलास फ्रेश Fruit Juice पियो और Depression को दूर भगाओ, नई स्टडी का दावा

Health Tips: रोजाना एक गिलास ताजे फलों का रस या स्मूदी पीने से सिर्फ फलों का सेवन ही नहीं, बल्कि और भी कई फायदे हो सकते हैं। चार हफ्ते के एक छोटे से परीक्षण में, जिन प्रतिभागियों ने अपने स्वस्थ आहार में इसे शामिल किया, उनमें अवसाद के स्तर में उल्लेखनीय कमी देखी गई, जिससे संकेत मिलता है कि आहार में एक साधारण बदलाव मानसिक स्वास्थ्य को भी बेहतर बना सकता है।

अब वजन घटाने के लिए खाने में कटौती की जरूरत नहीं, शाकाहारी लो-फैट आहार से मिलेगा परफेक्ट फिगर

Low Fat Vegan Diet: कम वसा वाला शाकाहारी आहार कैलोरी गिनने, भोजन की मात्रा कम करने या लगातार भूख से जूझने की ज़रूरत के बिना वज़न घटाने में सहायक हो सकता है। 16 सप्ताह के एक नैदानिक परीक्षण में, फलों, सब्जियों, अनाज और दालों पर आधारित आहार का पालन करने वाले प्रतिभागियों ने लगभग समान मात्रा में भोजन करने के बावजूद प्रतिदिन लगभग 357 कम कैलोरी का सेवन किया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast