Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttarakhand News: राहुल गांधी की अजीत डोभाल पर टिप्पणी का बीजेपी ने किया विरोध, पुतला दहनकर जताई नाराजगी

Uttarakhand News: राहुल गांधी की अजीत डोभाल पर टिप्पणी का बीजेपी ने किया विरोध, पुतला दहनकर जताई नाराजगी

BJP protests on Rahul Gandhi Statement: आज दिनांक 21 सितंबर 2026 को भारतीय जनता पार्टी के महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के द्वारा कांग्रेस के नेता राहुल गांधी के द्वारा सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल जी पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में सैकड़ो कार्यकर्ताओं के द्वारा पुतला दहन कियागया।

महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने बताया कि सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के संबंध में कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा की गई टिप्पणी बहुत ही निंदनीय है जिसका भारतीय जनता पार्टी घोर विरोध करती है। चुंकि अजीत डोभाल उत्तराखंड से आते हैं और राहुल गांधी उनके नाम पर भी उत्तराखंड प्रदेश में अपनी राजनीति की रोटी को सेंकने का काम कर रहे हैं जबकि यहां की जनता उनको नकार चुकी है  राहुल गांधी की टिप्पणी को लेकर नाराजगी व्यक्त की तथा राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े विषयों पर सार्वजनिक संवाद में जिम्मेदारी और संयम बरतने का विवेक होना चाहिए जो कि हमें लगता है वह अपना विवेक खो चुके हैं।

Also read: Uttarakhand News: 'जनसमस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता...', CM धामी ने अधिकारियों को दिए कार्रवाई के निर्देश

सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल  यह भी बताया कि देश की सुरक्षा और राष्ट्रहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर टिप्पणी करते समय सार्वजनिक जीवन से जुड़े सभी नेताओं को जिम्मेदारी का परिचय देना चाहिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल की देश सेवा और सुरक्षा के क्षेत्र में भूमिका को ध्यान में रखते पिछले कई वर्षों से देश में शांति बनी रहे सुरक्षा बनी रहे इसके लिए दिन-रात अपनी जिम्मेदारियां का नैतिकता पूर्ण के साथ निर्वहन कर रहे हैं।

राहुल गांधी खुले मंच पर मां शब्द को लेकर मिमिक्री करते हैं वह यह नहीं जानते की समाज में अगर सर्वोच्च स्थान है किसी का तो वह मां का स्थान होता है जिन्होंने धर्म और परिवार को कभी समझ ही नहीं वह मां शब्द की महत्वता को क्या जानेंगे। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता राष्ट्रहित, राष्ट्रीय सुरक्षा और देश की एकता एवं अखंडता के प्रति सदैव प्रतिबद्ध हैं।

कार्यक्रम में महानगर महामंत्री संदीप मुखर्जी, विजेंद्र थपलियाल, संकेत नौटियाल, सुनील शर्मा, तृप्ता जाटव, विनोद शर्मा, मोतीराम, प्रदीप कुमार, संदीप, बिजलवान, गुरप्रीत छाबड़ा, कुलदीप पंत, सौरभ शर्मा, नवीन मनीष पाल आदि पदाधिकारी गण कार्यकर्ता उपस्थित रहे।   

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Uttarakhand News: 'जनसमस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता...', CM धामी ने अधिकारियों को दिए कार्रवाई के निर्देश

CM Dhami: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज 21 सितंबर 2026 सोमवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान लोगों ने मुख्यमंत्री के समक्ष सड़क, पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य, शिक्षा, राजस्व, पेंशन, रोजगार, आर्थिक सहायता तथा विभिन्न क्षेत्रीय एवं व्यक्तिगत समस्याओं से संबंधित प्रकरण रखे।

UP News: 90 दिन की समयसीमा खत्म, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में इस दिन दाखिल होगी पहली चार्जशीट

Ram Mandir Donation Theft Case: उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि अयोध्या के रामजन्मभूमि मंदिर को दिए गए दान के कथित दुरुपयोग से संबंधित मामले में 90 दिन की जांच अवधि समाप्त होने के बाद 25 सितंबर तक आरोपपत्र दाखिल कर दिया जाएगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast