इन स्नैक्स के बिना अधूरा है मकर संक्रांति का त्योहार, पोषण से भरपूर ये लाइट और टेस्टी फूड आइटम्स

इन स्नैक्स के बिना अधूरा है मकर संक्रांति का त्योहार, पोषण से भरपूर ये लाइट और टेस्टी फूड आइटम्स

Makar Sankranti 2025: मकर संक्रांति भारत के सबसे प्रमुख त्योहारों में से एक है। जिसे हर साल 14 या 15 जनवरी को मनाया जाता है। मकर संक्रांति न केवल धार्मिक महत्व रखता है, बल्कि ये त्योहर स्वादिष्ट पकवानों और पारंपरिक व्यंजनों के लिए भी जाना जाता है। इसी के साथ मकर संक्रांति को हर राज्य में अलग-अलग तरीके से मनाया जाता है।

तमिलनाडु में इसे पोंगल नाम से मनाया जाता है। जबकि कर्नाटक, केरल तथा आंध्र प्रदेश में इसे सिर्फ संक्रांति ही कहते हैं। तो वहीं, मकर संक्रांति पर्व को कहीं-कहीं उत्तरायणी भी कहते हैं। मकर संक्रान्ति के त्योहार को फसलों एवं किसानों के त्योहार के नाम से जाना जाता है। मकर संक्रांति के त्योहार पर हर घर में कई तरह के पकवान बनाए जाते हैं। आइए जानते हैं मकर संक्रांति पर बनने वाले स्पेशल डिशेज कौन-कौन सी हैं?

1. तिल-गुड़ के लड्डू

मकर संक्रांति पर तिल और गुड़ का खास महत्व माना जाता है। ये खाने में तो टेस्टी होते ही हैं। साथ ही ये सर्दियों में बॉडी को वॉर्म और एनर्जी देने में भी मदद करते हैं। इसे बनाने के लिए सबसे पहले तिल को हल्का भूनें और गुड़ को पिघलाएं। फिर दोनों को मिलाकर छोटे-छोटे लड्डू बना लें।

2. दही-चूड़ा

दही-चूड़ा मकर संक्रांति का एक ट्रेडिशनल फूड है। ये लाइट और टेस्टी फूड पोषण से भरपूर माना जाता है। इसे बनाने के लिए आपको पोहा (चूड़ा) को धोकर ताजे दही के साथ सर्व करना है। इसे मीठा करने के लिए आप गुड़ या चीनी का इस्तेमाल कर सकते हैं।

3. चिवड़ा मिक्स

कई लोग मकर संक्रांति पर चिवड़ा मिक्स खाना भी पसंद करते है। ये एक हल्का और टेस्टी स्नैक है, जो दिन भर खाते रहने के लिए परफेक्ट है। इसे बनाने के लिए चिवड़े में मूंगफली, नमकीन, और हल्के मसालें डालकर अच्छें से मिक्स करें।

4. खिचड़ी

मकर संक्रांति पर खिचड़ी बनाने की परंपरा है। ये टेस्टी होने के साथ-साथ पोषण से भरपूर होती है। इसके लिए आप चावल, मूंग दाल, और सब्जियों को एक साथ पकाकर कर खिचड़ी तैयार कर लें और इसे घी या अचार के साथ परोसें।

5. गजक, तिल-गुड़ की चिक्की 

मकर संक्रांति के दिन गजक, रेवड़ी और तिल-गुड़ की चिक्की  खाने की परंपरा है। गुड़, तिल, और मूंगफली से बना ये स्नैक खाने में क्रंची और मीठा होता हैं।

Leave a comment